• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

9 अंडे देने के बाद मुर्गी ने दिया सीधे चूजे को जन्म

Tez Samachar by Tez Samachar
July 28, 2020
in Featured, प्रदेश
0
9 अंडे देने के बाद मुर्गी ने दिया सीधे चूजे को जन्म
नुआपाड़ा- ओडिसा (तेज समाचार डेस्क). धरती पर पहले मुर्गी आई या अंडा? इस सवाल को लेकर काफी लंबे समय से बहस चल रही है. अगर कोई ये कहे कि पहले मुर्गी आई तो सवाल ये उठता है कि बिना अंडे के मुर्गी का जन्म कैसे हुआ? अगर कोई ये कहे कि पहले अंडा आया तो भी सवाल उठता है कि बिना मुर्गी के अंडा किसने दिया? अब ये तो तय नहीं है कि इन सवालों का सही जवाब कब तक मिलेगा, लेकिन ओडिशा के नुआपाडा जिले में एक मुर्गी ने अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म देकर लोगों को हैरान कर दिया है.

– 10 मिनट के बाद ही हो गई मौत
दरअसल, ओडिशा में नुआपाडा जिले के इच्छापुर गांव में रहने वाले अंबिका मांझी के घर एक मुर्गी ने अंडे की जगह चूजे को जन्म दिया. हालांकि, जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई. अंबिका मांझी की मुर्गी ने 9 अंडे दिए थे, जिसे वह से रही थी. इसी बीच अचानक से मुर्गी कुछ दूर जाकर बैठ गई. मुर्गी को उसी स्थान पर ज्यादा देर तक बैठे देख, लोगों को लगा कि वो अंडे दे रही होगी. लेकिन मुर्गी अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म दे दी, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए.

– डॉक्टर भी हैं हैरान
मुर्गी के पास चूजे को देखकर लोगों को यकीन नहीं हुआ. इसके बाद लोगों ने आसपास देखा की कहीं कोई टूटा हुआ अंडा तो नहीं है, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए. हालांकि जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई. अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म देने वाली घटना को लेकर नुआपाडा जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिलोचन ढल ने कहा कि, वो अपने जीवन में ऐसी घटना पहली बार देख रहे हैं. डॉ. त्रिलोचन ढल ने बताया कि हो सकता है मुर्गी के प्रजनन तंत्र में ही वो अंडा बाहर आने की जगह विकसित हो गया होगा, जिससे चूजे का जन्म हो गया.

– केरल व श्रीलंका में भी घट चुकी ऐसी घटना
वैसे ऐसी घटना केरल के वायनाड में भी साल 2018 में सामने आई थी. साल 2012 में श्रीलंका के एक पहाडी क्षेत्र में एक मुर्गी ने बिना अंडा दिए चूजे को जन्म दिया था, लेकिन अंदरूनी जख्म की वजह से मुर्गी की मौत हो गई थी.
Previous Post

गांव में नहीं था नेटवर्क, तो छात्र पहाड़ पर चढ़कर करता है पढ़ाई, सहवाग ने बढ़ाया मदद का हाथ

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जताया इलाज करनेवाले डॉक्टरों पर शक, सेलिब्रिटीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Next Post
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जताया इलाज करनेवाले डॉक्टरों पर शक, सेलिब्रिटीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जताया इलाज करनेवाले डॉक्टरों पर शक, सेलिब्रिटीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.