• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

घायल पिता को लेकर दिल्ली से दरभंगा साइकिल पर निकली लड़की को 1 लाख की मदद देंगे अखिलेश

Tez Samachar by Tez Samachar
May 21, 2020
in Featured, देश
0
घायल पिता को लेकर दिल्ली से दरभंगा साइकिल पर निकली लड़की को 1 लाख की मदद देंगे अखिलेश

घायल पिता को लेकर दिल्ली से दरभंगा साइकिल पर निकली लड़की को 1 लाख की मदद देंगे अखिलेश

लखनऊ  (तेज समाचार डेस्क): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लॉकडाउन में प्रवासी कामगारों की समस्याओं का हवाला देकर लगातार सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने अब लॉकडाउन में अपने घायल पिता को लेकर दिल्ली से दरभंगा साइकिल से सफर कर रही एक लड़की को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
अखिलेश ने गुरुवार को एक तस्वीर अपलोड करते हुए ट्वीट किया कि सरकार से हारकर एक 15 वर्षीय लड़की निकल पड़ी है अपने घायल पिता को लेकर सैकड़ों मील के सफर पर, दिल्ली से दरभंगा। उन्होंने कहा कि आज देश की हर नारी और हम सब उसके साथ हैं। हम उसके साहस का अभिनंदन करते हुए उस तक एक लाख रुपये की मदद पहुंचाएंगे।
इससे पहले अपने एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने आज कोरोना को लेकर दर्ज हो रही एफआईआर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उप्र में कोरोना के संबंध में हजारों एफआईआर हो रही हैं जिससे ऐसा लगने लगा है कि ये कोई चिकित्सीय नहीं बल्कि कोई ‘आपराधिक समस्या’ है। उन्होंने कहा कि एकांतवास केन्द्रों (क्वारंटाइन सेंटर्स) की बदहाली व उनके प्रति भाजपा सरकार की भेदभावपूर्ण नीति की वजह से लोग यहां जाने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाई अपना संकीर्ण चश्मा बदलें।
अखिलेश ने आरोप लगाया है कि अव्यवस्था के इस दौर में भी भाजपा कमजोर लोगों पर अत्याचार करने से नहीं चूक रही है। गरीबों-मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है और उन्हें घर तक न पहुंचाने के लिए तरह-तरह के बहाने ढूंढ रही है। यह अति निंदनीय है। ये भाजपाई राजनीति नहीं षड्यंत्रकारी बाजनीति है।
Previous Post

क्वारंटीन केंद्र मे असुविधा को लेकर चुप्पी क्यो ?

Next Post

पुणे रेल मंडल ने 1 लाख से अधिक लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाया

Next Post
पुणे रेल मंडल ने 1 लाख से अधिक लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाया

पुणे रेल मंडल ने 1 लाख से अधिक लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाया

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.