• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अमेरिका : हैलोविन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया

Tez Samachar by Tez Samachar
November 1, 2019
in Featured
0
अमेरिका : हैलोविन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया

अमेरिका : हैलोविन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया

लॉस एंजेल्स (तेज़ समाचार डेस्क ): अमेरिका के विभिन्न शहरों में गुरुवार रात चार से आठ वर्ष के बच्चों ने ‘हैलोविन’ पर्व उत्साह के साथ मनाया। परम्परा के अनुसार जैसे ही सूर्यास्त हुआ और आसमान में अंधेरा छाने लगा, बच्चे काले और डरावने वस्त्रों में  कैंडी की चाह में टोलियां बना कर अपनी-अपनी बस्तियों में निकल पड़े। एक सर्वे में कहा गया है कि इस हैलोविन की रात आम दिनों की तुलना में दस गुना सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
इस हैलोविन की रात प्रशासन और पुलिस की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए जाते हैं,  बच्चों के अभिभावक भी सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए चौकस रहते हैं,  तब भी बच्चों की हर संभव कोशिश उछल कूद करते हुए सड़क पार करने की रहती है। इसके बावजूद अभिभावकों  को रंग बिरंगे डरावने ‘पिशाच’ चेहरों के रूप में ठिठोली करते देखा गया। घरों में देररात तक पार्टियां होना और मौज मस्ती का आलम इस पर्व की खास पहचान है।
इस बार हैलोविन पर्व के लिए कासको, वालमार्ट, टार्गेट आदि स्टोरों में खासी स्पर्धा रही। इनमें कुछ सेक्शन विशेष रूप से सजाए गए।  माइकल नामक स्टोर पर रंग-बिरंगे कलाचित्र मौजूद थे और बच्चों की हैलोविन ड्रेस के बंदोबस्त थे।  ग्रोसरी स्टोर में भी हैलोविन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। अभिभावकों के साथ बच्चों में यह होड़ भी देखी गई कि वह अपने चहरे को ढकने वाला और ज्यादा डरावना मास्क कौन लगाए। इस अवसर पर अभिभावक ढाल बन कर बच्चों की मदद करते देखे गए। अभिभावकों की यह कोशिश रही कि उनके बच्चे  मारियुआना वाली कैंडी से बचें।
Previous Post

महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष तेज, शिवसेना का मुख्यमंत्री पद पर दावा

Next Post

करतारपुर जाने वाले भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य नहीं

Next Post
करतारपुर जाने वाले भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य नहीं

करतारपुर जाने वाले भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.