• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अमृतसर में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 50 लोगो के मरने की आंशका

Tez Samachar by Tez Samachar
October 19, 2018
in Featured, देश
0
amritsar train accident

अमृतसर(तेज़ समाचार ब्यूरो ):पंजाब में सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना हो गई है। दशहरा पर ट्रेन की पटरी के पास चल रहे दशहरा उत्सव में ट्रेन की चपेट में आने से 30 लोगों की मौत हो गई, कई जख्मी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आंशका है। जोड़ा फाटक के पास हादसा हुआ है। यह फाटक मानवरहित फाटक है। बताया जाता है कि ट्रेन की पटरी के पास ही यह आयोजन चल रहा था। लोग ट्रेन की पटरी पर खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे। इतनी ही देर में ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में लोग आ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए है। जिस समय घटना हुई उस समय पटरी पर 50 लोग खड़े थे।

amritsar train hadsa

बताया जा रहा है कि यह हादसा चौड़ा बाजार के समीप हुआ है. यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन पटरी के पास राणव का पुतला जलाया जा रहा था जिसे देखने के लिए ट्रैक के पास लोग खड़े थे. ऐसी आशंका है कि ट्रेन लोगों की भीड़ के ऊपर चढ़ गई. इसमें काफी लोगों के मारे जाने की आशंका है।घटना के वक्त भगदड़ मच गई। यह हादसा अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास हुआ है। घटना स्थल से हृदयविदारक तस्वीरें आ रही हैं, जिसे देखा नहीं जा सकता है। ट्रैक के आसपास खून ले लथपथ लाशें बिखरी पड़ी हैं। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद बता रहे हैं कि ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाके को देखते हुए इसकी रफ्तार कम होनी चाहिए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।

घटनास्थल के पास काफी लोग एकत्रित हो गए हैं और स्वजनों की तलाश कर रहे हैं. मौके पर चारों तरफ लोगों के रोने-बिलखने की तस्वीरें देखी जा सकती हैं. यह सब कुछ इतना विचलित करने वाला है कि इसकी तस्वीरें दिखाई नहीं जा सकती हैं. मौके पर बचाव दल पहुंच गया है. बड़े पैमाने पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है.घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

Previous Post

हे भगवान् आज फिर रावण जला दिया जायेगा !!

Next Post

शिरडी पहुंचे नरेंद्र मोदी,साईं बाबा के मंदिर में की पूजा

Next Post
narendra modi

शिरडी पहुंचे नरेंद्र मोदी,साईं बाबा के मंदिर में की पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.