• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अनुपम खेर ने ‘फिल्म एवं टेलीविजन’ संस्थान (FTII) के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Tez Samachar by Tez Samachar
October 31, 2018
in Featured, मनोरंजन
0
FTII

पुणे (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):अनुपम खेर ने पुणे स्थित फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री खेर का इस्तीफा प्राप्त होने की पुष्टि की है। श्री खेर ने अपने इस्तीफे में बताया है कि वे अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग व्यस्तताओँ के कारण इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग कार्यक्रमों की वजह से वे 2018-19 के दौरान करीब 9 महीने देश में नहीं रहेंगे। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण एफटीआईआई के अध्यक्ष पद के दायित्वों का निर्वाह कर पाने में असमर्थता व्यक्त की है।

      श्री खेर की व्यस्तताओं और वर्तमान पद के लिए अपेक्षित समय को देखते हुए मंत्रालय ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सूचना और प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने एफटीआईआई के विद्वतापूर्ण संचालन के लिए श्री अऩुपम खेर का आभार व्यक्त किया है।

      मंत्री ने श्री खेर को उनकी कार्य-योजनाओं में सफलता की कामना की है। श्री राठौड़ ने कहा कि मंत्रालय उनके अनुभव पर निरन्तर निर्भर रहेगा।

Previous Post

प्रधानमंत्री ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को राष्ट्र को समर्पित किया

Next Post

अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में Location Tracker और Emergency Button लगाना होगा जरुरी

Next Post
Public transport

अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में Location Tracker और Emergency Button लगाना होगा जरुरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.