पुणे (तेज समाचार डेस्क)। लॉकडाउन के दौरान रहने के लिए आयी अपनी बहन के बेटी को प्रेमी के साथ मिलकर पॉर्न वीडियो दिखाने वाली कलयुगी मौसी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अप्रैल माह में पुणे के कोंढवा इलाके में यह घटना घटी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से उनका अस्पताल में इलाज जारी है। उनके स्वस्थ होने के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।
– जबरदस्ती दिखाते थे पॉर्न फिल्म
लॉकडाउन की शुरुआत में अप्रैल के महीने में पीड़ित किशोरी की मां अपने चार बच्चों को अपनी बहन के घर छोड़ कर गई थी। इस दौरान आरोपी मौसी का प्रेमी भी घर पर आता जाता रहता था और दोनों मिलकर पॉर्न वीडियो देखते थे। यह पॉर्न वीडियो मौसी और उसका प्रेमी नाबालिग पीड़िता को भी जबरन दिखा रहे थे। इस पूरी घटना को लड़की ने काफी दिनों तक सहा और वापस पहुंचने पर अपनी मां को आपबीती सुनाई। मां ने पुलिस स्टेशन में मौसी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
– पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से दोनों आरोपियों को फिलहाल जेल में नहीं भेजा जा सकता है। पुुुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद दोनों ही आरोपियों को जेल कस्टडी में भेजा जाएगा।