• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बच्चे पढ़ रहे हैं राष्ट्रपति के रूप में प्रणव मुखर्जी, मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव का नाम

Tez Samachar by Tez Samachar
August 12, 2018
in Featured, प्रदेश
0
बच्चे पढ़ रहे हैं राष्ट्रपति के रूप में प्रणव मुखर्जी, मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव का नाम

हमीरपुर ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) – हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर के अंतर्गत आने वाली अतरैया ग्राम पंचायत के मजरा अतरैया डेरा में आज भी बच्चों को राष्ट्रपति के रूप में प्रणव मुखर्जी का नाम पढाया जा रहा है. इसे राज्य का गौरव ही कहेंगे कि विद्यमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हमीरपुर से सटे कानपुर जिले के ही हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने २० जुलाई २०१७ को पद की शपथ ली थी. किन्तु हमीरपुर जिले का शिक्षा विभाग इतना चौकन्ना है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी बच्चे राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व अन्य के गलत नाम याद करने पर मजबूर हैं.

अतरैया ग्राम पंचायत के मजरा अतरैया डेरा में बने प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर आज भी देश के राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुखर्जी , प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही है. यहाँ तक की जिले के जिलाधिकारी के रूप में पूर्व के इंद्रजीत सिंह का नाम अंकित है.

इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर अनिल कुमार एवं शिक्षामित्र के रूप में रेनू देवी कार्यरत है. जानकारी मिली है कि इस विद्यालय में वर्ष  2015-16  में रंगरोगन कराकर विद्यालय की दीवार पर अधिकारी मण्डल का बोर्ड लिखवाया गया था. इस बोर्ड में महामहिम प्रणव मुखर्जी के नाम के साथ राज्यपाल, राम नाइक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव, बेसिक शिक्षाधिकारी इंद्रजीत सिंह के नाम अंकित है. जिसे बच्चे रोजना पढ़ रहे है.

स्कूल के विद्यार्थियों से जब देश के राष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी आदि के नाम पूछे गये तब सभी ने एक साथ में दीवार पर अंकित नामों का ही उच्चारण किया. खंड शिक्षाधिकारी विनय कुमार विश्वकर्मा के अनुसार मई माह में विद्यालय का निरीक्षण किया गया था. किन्तु इस ओर बारीकी से ध्यान नहीं गया. ग्रामीण स्तर पर शिक्षा की पोल खोलता यह वाकया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है.

 

Previous Post

रंगमंच पर जब “सीगल’ (हंसिनी) ने मन मोह लिया

Next Post

शिवराज सिंह चौहान ने देखी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी लघु फिल्म, बनारस में भी मंत्री जी ने देखी ‘चलो जीते हैं’

Next Post
शिवराज सिंह चौहान ने देखी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी लघु फिल्म, बनारस में भी मंत्री जी ने देखी ‘चलो जीते हैं’

शिवराज सिंह चौहान ने देखी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी लघु फिल्म, बनारस में भी मंत्री जी ने देखी 'चलो जीते हैं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.