• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भुसावल : भाजपा नगर सेवक समेत 5 लोगों की हत्या

Tez Samachar by Tez Samachar
October 7, 2019
in Featured, खानदेश समाचार, जलगाँव
0
भुसावल : भाजपा नगर सेवक समेत 5 लोगों की हत्या

भुसावल : भाजपा नगर सेवक समेत 5 लोगों की हत्या

भुसावल (तेज समाचार प्रतिनिधि ): जलगांव जिले के भुसावल शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर सेवक रविंद्र खरात के परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने रविवार रात को हमला कर दिया। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को रविंद्र खरात भुसावल शहर स्थित समता नगर परिसर में अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी दो लोगों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू राव खरात बाहर आए। हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी। सुनील खरात जान बचाने के लिए बगल वाले घर में घुस गए, वहां पर भी हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंच गए। हमलावरों ने चाकू से सुनील खरात का गला काट दिया। हमलावरों ने बाद में रविंद्र खरात के दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर के साथ उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला बोल दिया। तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। हमले के बाद तीनों को तत्काल जलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में रविंद्र की पत्नी भी घायल हो गईं जिनका इलाज चल रहा है। घटना में भाजपा के नगर सेवक रविंद्र खरात, भाई  सुनील बाबू राव खरात और दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर तथा उनके दोस्त की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Previous Post

धुलिया-सूरत हाईवे पर आपस में भिड़े ट्रक, रिक्शा, कार और बाइक, 16 घायल

Next Post

शिरपुर में होगा विजयदशमी पर रावण दहन, माली समुदाय द्वारा 24 साल से चली आ रही परंपरा

Next Post
शिरपुर में होगा विजयदशमी पर रावण दहन, माली समुदाय द्वारा 24 साल से चली आ रही परंपरा

शिरपुर में होगा विजयदशमी पर रावण दहन, माली समुदाय द्वारा 24 साल से चली आ रही परंपरा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.