• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सीमांचल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, 7 लोगों की मौत, जांच के आदेश दिए

Tez Samachar by Tez Samachar
February 3, 2019
in Featured, देश
0
RailAccidnet

सीमांचल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, 7 लोगों की मौत, जांच के आदेश दिए

पटना(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): बिहार के हाजीपुर में रविवार तडक़े बड़ा रेल हादसा हो गया है। आनंद विहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य सूचना जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक, जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस रविवार तड़के तीन बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड से गुजरी और लगभग चार बजे सहदोई बुजुर्ग के पास इसकी 11 बोगियां पटरी से उतर गईं।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 27 लोग घायल हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। इस दुर्घटना के कारणों के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पूर्वी जोन के चीफ कमिश्नर ऑफ सेफ्टी मो. लतीफ खान इस हादसे की जांच करेंगे।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस दुर्घटना के सम्बंध में रेल मंत्री रेलवे बोर्ड के सदस्यों और पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के जीएम के संपर्क में हैं। उन्होंने इस दुखद हादसे में मासूमों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। रेल मंत्री गोयल ने रेल हादसे के बाद मुआवजा की घोषणा कर दी है। मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और हादसे में घायल व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ने रविवार तडक़े 3 बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड क्रॉस किया और लगभग 4 बजे सहदोई बुजुर्ग के पास इस ट्रैन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

Previous Post

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय कल करेंगे 30 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

Next Post

बियर शाप कि तोडफ़ोड मामले मे फ़ौजदारी दर्ज

Next Post
maarpeet-

बियर शाप कि तोडफ़ोड मामले मे फ़ौजदारी दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.