• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बिहार : अब डीजीपी नहीं, पार्टी का सिपाही हूं; JDU ज्वाइन करने के बाद बोले गुप्तेश्वर पांडेय

Tez Samachar by Tez Samachar
September 28, 2020
in Featured, प्रदेश
0
बिहार : अब डीजीपी नहीं, पार्टी का सिपाही हूं; JDU ज्वाइन करने के बाद बोले गुप्तेश्वर पांडेय
पटना (तेज समाचार डेस्क). जैसे की कयास लगाए जा रहे थे, कि डीजीपी पद से स्वेच्छा निवृत्ति लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय राजनीति की राह पर चलेंगे, ठीक वैसा ही हुआ. रविवार को गुप्तेश्वर पांडेय पूरे विधिविधान से जदयू में शामिल हो गए. उन्हें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलाई. बाद में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.अशोक चौधरी ने स्वागत किया.
इस मौके पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अब मैं डीजीपी नहीं, पार्टी का एक सिपाही हूं. अब पार्टी पर निर्भर है कि वह किस तरह की सेवा लेगी, क्या जिम्मा देगी? चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले-’यह मेरा फैसला नहीं होगा. पार्टी तय करेगी.’ हालांकि शाहपुर (बक्सर) से चुनाव लड़ने की चर्चा है.
ललन सिंह ने कहा कि इनके सेवा काल की सबसे बड़ी खासियत रही जहां सांप्रदायिक तनाव जैसी बातें हुईं, इन्होंने वहां सौहार्द्र कायम किया. ये टैक्ट फुल व सक्षम अधिकारी रहे. इनके जैसों की पार्टी को जरूरत है. गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा मैं जदयू का अनुशासित सिपाही हूं. आगे पार्टी का जैसा आदेश होगा, मैं करूंगा. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खासी तारीफ की.
पूर्व डीजीपी के चुनाव लड़ने के सवाल पर ललन सिंह ने मुस्कुराते हुए हस्तक्षेप किया-’चुनाव लड़ने के लिए तो बायोडाटा लिया जाता है न! अभी हमलोग इनसे बायोडाटा कहां लिए हैं? … चुनाव का अभी सवाल नहीं है.’ एक मीडियाकर्मी ने सवालिया लहजे में कहा-’पांडेय जी को बायोडाटा देने की जरूरत है?’
भवन निर्माण मंत्री डॉ.अशोक चौधरी को प्रदेश जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का स्वास्थ्य ऐसा नहीं है कि वे चुनावी दौर में बहुत सक्रिय होंगे. उनकी तरफ से रविवार को संदेश जारी हुआ-’राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की सहमति से डॉ.अशोक चौधरी मेरी अनुपस्थिति में बतौर कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी का कामकाज संभालेंगे.’ डॉ.चौधरी ने कहा उनको बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है. निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार, आरसीपी सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह का आभार व्यक्त किया. डॉ.चौधरी, बरबीघा से दो बार विधायक रहे. राजद-कांग्रेस के शासन में प्रदेश के गृह राज्य मंत्री भी रहे.
Previous Post

इंदौर : क्षिप्रा नदी पर बने जर्जर पुल से पानी में गिरी बाइक, बच्ची सहित युवक को बचाया, एक की मिली लाश

Next Post

सामने आने लगे कोरोना ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स, मेमोरी लॉस की हो रही प्रॉब्लम

Next Post
सामने आने लगे कोरोना ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स, मेमोरी लॉस की हो रही प्रॉब्लम

सामने आने लगे कोरोना ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स, मेमोरी लॉस की हो रही प्रॉब्लम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.