• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर कार्रवाई करेगी भाजपा: खडसे

Tez Samachar by Tez Samachar
December 27, 2019
in Featured, जलगाँव
0
संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर कार्रवाई करेगी भाजपा: खडसे

संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर कार्रवाई करेगी भाजपा: खडसे

मुंबई (तेज समाचार प्रतिनिधि ): भाजपा ने संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया है। राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राधाकृष्ण विखे-पाटील और उनके पुत्र सांसद डॉ. सुजय विखे-पाटील पर पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। वरिष्ठ नेता राम शिंदे ने राधाकृष्ण विखे-पाटील और डॉ. सुजय पर विधानसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में काम करने की शिकायत की है। यह जानकारी पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।
खडसे ने बताया कि वह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मिले थे। उन्होंने नड्डा को राज्य की कई सीटों पर भाजपा की हुई पराजय की जानकारी दी है। जलगांव जिले की मुक्ताई नगर सीट पर रोहिणी एकनाथ खडसे, बीड़ जिले की परली सीट पर पंकजा मुंडे की पराजय पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि राम शिंदे ने अपनी शिकायत में कहा है कि अहमदनगर की कई सीटों पर विखे-पाटील की भाजपा विरोधी गतिविधियों की वजह से पार्टी उम्मीदवारों की पराजय हुई है।
खडसे के मुताबिक कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार व पंकजा मुंडे सहित अन्य नेताओं से चर्चा करेंगे। उसके बाद संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा था कि पार्टी में जो लोग नाराज हैं वह व्यक्ति विशेष से नाराज हैं, पार्टी से नहीं।

Tags: bjp-will-take-action-against-leaders-involved-in-anti-organization-activities-khadse
Previous Post

यादें छोड़ गया मिग-27 : रंगारंग कार्यक्रम में वाटर कैनन से स्वागत

Next Post

पाकिस्तान से आए धार्मिक प्रताड़ना के शिकार शरणार्थियों के साथ वार्ता

Next Post
पाकिस्तान से आए धार्मिक प्रताड़ना के शिकार शरणार्थियों के साथ वार्ता

पाकिस्तान से आए धार्मिक प्रताड़ना के शिकार शरणार्थियों के साथ वार्ता

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.