• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश : मऊ में घाघरा नदी में पलटी नाव, 5 की मौत

राजीव राय by राजीव राय
August 6, 2020
in Featured, प्रदेश
0
उत्तर प्रदेश : मऊ में घाघरा नदी में पलटी नाव, 5 की मौत

मऊ (तेज समाचार डेस्क). उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घाघरा (सरयू) नदी में एक नाव के पलट जाने से 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे के समय नाव में 15 लोगों के सवार होने का समाचार है. यह दुर्घटना बुधवार शाम को हुई. मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, जबकि एक 15 वर्षीय लड़की लापता थी. उसकी तलाश चल रही है. मधुबन (मऊ) के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट एल.बी. दुबे ने कहा कि नाव पर सवार ज्यादातर लोग देवरिया जा रहे थे.

दुबे ने कहा कि नदी की धारा तेज होने के कारण नाविक ने सम्भवत: अपना नियंत्रण खो दिया. इस घटना के बाद अन्य नावों में यात्रा कर रहे लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और नौ लोगों को बचा लिया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया है. योगी आदित्यनाथ ने पांच पीड़ितों के परिवारों को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी दी है.

Tags: boat overturnsmau district‪Uttar Pradesh
Previous Post

इंदौर के पितरेश्वर धाम में मनी दिवाली, हनुमान जी के सामने प्रज्ज्वलित किए गए डेढ़ लाख दीपक

Next Post

अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने से 8 कोरोना मरीजों की मौत

Next Post

अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने से 8 कोरोना मरीजों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.