• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री गिरीश महाजन समेत 15 पर मामला दर्ज

Tez Samachar by Tez Samachar
June 24, 2020
in Featured, खानदेश समाचार, जलगाँव
0
पूर्व मंत्री गिरीश महाजन समेत 15 पर मामला दर्ज

पूर्व मंत्री गिरीश महाजन समेत 15 पर मामला दर्ज

जामनेर (नरेंद्र इंगले ): कोरोना उन्मूलन के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को 28 हजार करोड़ रुपया दिया , उपज खरीद की मियाद तीन महीने तक बढ़ा कर दी बावजूद इसके किसानो की उपज खरीदी नही जा रही है ! ठाकरे सरकार के सभी मंत्री घरो मे बैठकर कोरोना पर भाषण दे रहे है कोई सड़क पर उतरकर काम करने को तैयार नही है ! ठाकरे सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है इस तरह के आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने आंदोलन के जरिये ठाकरे सरकार को घेरने की कोशिश की है ! महाजन ने कहा विकास योजनाओ का पैसा दूसरी ओर लगाने से ठेकेदार परेशान है ! उपज खरीद को लेकर मैने दो बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा पर नतीजा शून्य रहा !
राज्य सरकार आपसी झगड़े मे व्यस्त है ! विदित हो कि कोरोना को लेकर महाजन शुरू से हि ठाकरे सरकार की आलोचना करते आ रहे है ! महाजन कभी केरल की तारीफ करते है तो कभी जलगांव की तुलना इटली से कर देते है ! वही कोरोना के खिलाफ जारी जंग मे उमदा कामकाज के लिए मोदी सरकार राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार के प्रयासो की सराहना कर रही है ! महाजन के गृहजिले जलगांव मे कोविड से मरनेवालो की संख्या सबसे अधिक है ! विचारको की राय मे सरकार की आलोचना करने मे समय गंवाने से बेहतर होता कि महाजन अपने GM फाउंडेशन की मदत से कोरोना के खिलाफ जारी जंग मे योगदान देते ! कपास और अन्य कृषि से जुड़े मामलो के विषय मे बात करे तो केंद्र सरकार महाराष्ट्र को माकूल मदत कर देती तो किसानो की परेशानी काफी कम हो जाती ! विकास योजनाओ का फंड दूसरी ओर खर्च करने से ठेकेदारो को हो रही परेशानी पर महाजन की चिंता का कारण किसी स्कॉलर के लिए संशोधन का विषय हो सकता है ! आंदोलन के बाद महाजन ने कलेक्ट्रेट पर मोर्चा निकलने की चेतावनी दी ! सायबर सेल के मुताबिक सोशल साइट्स पर सबसे अधिक ट्रोल होने वाले नेताओ मे महाजन शीर्ष स्थान पर है ! आंदोलन के बाद महाजन समेत 15 लोगो पर धारा 143 , 145 , 269 , 270 , 188 मुंबई पुलिस अधिनियम 135 अनुसार मामला दर्ज किया गया !

Chaddha Classes

Previous Post

संदिग्ध अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शव

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सुनील काले, बेटे ने दी मुखाग्नि

Next Post
पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सुनील काले, बेटे ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सुनील काले, बेटे ने दी मुखाग्नि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.