मुंबई (तेज समाचार डेस्क). एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को उनके कुक नीरज से पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने नीरज से 10 सवाल पूछे. उनसे 13 और 14 जून के दिन घटी घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा पूछा गया. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने अपनी पूछताछ में नीरज के सामने यह सवाल किए हैं.
- पहला सवाल : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ आपके रिलेशन कैसे थे? आप कितने दिन से उनके साथ काम कर रहे हैं?
- दूसरा सवाल : 13 जून की रात क्या घर पर कोई पार्टी हुई और 14 जून की सुबह घर का माहौल कैसा था?
- तीसरा सवाल : कौन-कौन लोग सुशांत की मौत वाले दिन कमरे के अंदर और बाहर मौजूद थे?
- चौथा सवाल : 14 की सुबह क्या-क्या हुआ, इसे सिलसिलेवार ढंग से बताइए? उस दिन सुशांत से आपकी कितनी बार मुलाकात हुई?
- पांचवां सवाल : क्या सुशांत आमतौर पर अपने कमरे में ही रहते थे या फिर वे घर के लोगों या रिया के साथ समय बिताते थे?
- छठां सवाल : क्या सुशांत ने 13 और 14 को सामान्य तरीके से खाना खाया था? उन्होंने क्या-क्या खाया था?
- सातवां सवाल : सुशांत और रिया चक्रवर्ती के बीच कैसे संबंध थे? क्या उन्होंने लॉकडाउन खत्म होने के बाद घर से जाने के लिए कहा था?
- आठवां सवाल : सुशांत की बॉडी सबसे पहले किसने देखी? क्या जब सुशांत का शव पंखे से लटका था तो आप कमरे में गए थे?
- नौवां सवाल : सुशांत की बॉडी को उतारने के लिए किसने बोला था? बॉडी उतारने के दौरान क्या आपने भी सहयोग किया था? बॉडी उतारते वक्त कितने लोगों ने सुशांत को पकड़ा था?
- दसवां सवाल : पीसीआर को कब कॉल किया गया और वो कॉल किसने किया था? पुलिस के आने से पहले और उसके बाद क्या-क्या हुआ डिटेल में बताइए?