• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर पर जूतों की बरसात, मेड इन चाइना की होली

Tez Samachar by Tez Samachar
June 23, 2020
in Featured, प्रदेश
0
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर पर जूतों की बरसात, मेड इन चाइना की होली
पिंपरी  (तेज समाचार डेस्क). लद्दाख़ की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए. चीन के इस हमले की निंदा करते हुए पिंपरी चिंचवड़ के प्राधिकरण स्थित भेल चौक में भाजपा की ओर से चीनी वस्तुओं की होली जलाई गई और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीरों पर जूते बरसाए गए.इस आंदोलन के जरिए शहरवासियों से अपील की गई कि चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें.यही हमारे शहीद जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
भाजपा के निगड़ी प्राधिकरण विभाग की ओर से किये गए इस आंदोलन में पिंपरी चिंचवड मनपा की अ प्रभाग अध्यक्षा शर्मिला बाबर, भूतपूर्व उपमहापौर शैलजा मोरे, भूतपूर्व महापौर आर.एस. कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शिनकर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहराध्यक्ष सलीम शिकलगार, भाजपा युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव अनुप मोरे, भाजपा शहर सचिव माणिक फडतरे, भाजपा शहर उपाध्यक्ष राजेंद्र बाबर आदि शामिल हुए.
इस आंदोलन में नारायण पांडे, श्रीकृष्ण अभ्यंकर, नीलिमा कोल्हे, मनीषा पोल, योगेश भागवत, आशिष राऊत, प्रसेन अष्टेकर, विजय नेहरे, नितीन हगवणे, सागर घोरपडे आदि नागरिकों ने रोजमर्रा इस्तेमाल में लाये जाने वाली चीनी घरेलू वस्तुओं की होली जलाई.साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीरों पर जूते मारकर चीन के हमले की निंदा की गई.इस दौरान ‘वंदे मातरम्’, ‘भारतमाता की जय!’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
Previous Post

पुणे : अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूद कर महिला ने की आत्महत्या

Next Post

नहीं थम रहा आत्महत्याओं का दौर, अब नेपाली दंपति ने लगाई फांसी

Next Post
नहीं थम रहा आत्महत्याओं का दौर, अब नेपाली दंपति ने लगाई फांसी

नहीं थम रहा आत्महत्याओं का दौर, अब नेपाली दंपति ने लगाई फांसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.