• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

चित्रकूट पुलिस और एफटीएफ ने एक लाख के इनामी डकैत को दबोचा

Tez Samachar by Tez Samachar
September 19, 2019
in प्रदेश
0
Chitrkoot crime

चित्रकूट पुलिस और एफटीएफ ने एक लाख के इनामी डकैत को दबोचा

चित्रकूट (तेज समाचार डेस्क): उत्तर प्रदेश और मध्य के सीमावर्ती जिलों में आतंक का पर्याय बने सात लाख के कुख्यात इनामी डकैत बबुली कोल और उसके साथी दो लाख के इनामी लवलेश कोल के मारे जाने के बाद गैंग के बचे सदस्यों की गिरफ्तारी और असलहे बरामद करने में यूपी एसटीएफ और चित्रकूट पुलिस जुटी है। गुरुवार को एसटीएफ और चित्रकूट पुलिस ने पाठा के जंगलों में मुठभेड़ के बाद बबुली गिरोह के इनामी डकैत सोहन कोल को गिरफ्तार करके आधुनिक असलहे भी बरामद कर लिए हैं। यह असलहे बबुली कोल व लवलेश कोल के मारे जाने के बाद गैंग के सदस्य लेकर भाग निकले थे।
यूपी पुलिस द्वारा बिछाये गये जाल में फंसने के बाद दुर्दांत सात लाख के इनामी डकैत बबुली कोल व लवलेश कोल का सफाया हो गया। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के सरगना के मारे जाने पर अत्याधुनिक असलहे लेकर इनामी डकैत संजय उर्फ सोहन कोल भाग गया था। यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी ऋषि यादव और चित्रकूट पुलिस एसपी मनोज कुमार झा, एएसपी बलवंत चौधरी की अगुवाई वाली टीम गैंग के शेष डकैतों की तलाश में लगी थी। गुरुवार को पाठा के जंगलों में सोहन कोल के दिखने पर घेराबंदी की गई जिस पर सोहन कोल ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए एक लाख के इनामी सोहन कोल को दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस टीम ने बबुली कोल गैंग के अत्याधुनिक असलहे भी बरामद हुए हैं। उसके पास से दो स्प्रिंग फील्ड रायफल, एक 315 बोर की रायफल और 100 कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में पकड़े गये सोहन कोल से दुर्दांत बबुली और लवलेश कोल के मारे जाने के रहस्य से भी पर्दा उठने की भी संभावना है। देर शाम डीआईजी दीपक कुमार चित्रकूट में प्रेस कान्फ्रेन्स कर बबुली गैंग के सफाये से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठा सकते हैं।
Tags: chitrakoot-police-and-ftf-arrested-one-lakh-dacoit
Previous Post

नाशिक: प्रभु राम के लिए न्याय प्रणाली पर भरोसा रखें : प्रधानमंत्री

Next Post

संयुक्त सैन्य अभ्यास में अमेरिकी जवानों ने बजाया जन-गण-मन

Next Post
संयुक्त सैन्य अभ्यास में अमेरिकी जवानों ने बजाया जन-गण-मन

संयुक्त सैन्य अभ्यास में अमेरिकी जवानों ने बजाया जन-गण-मन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.