• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

चित्रकूट : अवैध संबंधों के चलते युवक की गला रेतकर हत्या

Tez Samachar by Tez Samachar
September 18, 2019
in Featured, प्रदेश
0
Chitrkoot murder
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):जिले के बरगढ़ थाना अंतर्गत अशोक चौराहा के समय स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास अवैध संबंधों के चलते एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सीओ मऊ इश्तियाक अहमद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना अंतर्गत अशोक चौराहे के समीप स्थित गल्ला मंडी के पास रहने वाले वाहिद उर्फ छन्नू(42) का गांव के ही एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। बीती रात वह महिला से मिलने गया हुआ था। इसी दौरान महिला के परिजनों ने धारदार हथियार से वाहिद उर्फ छन्नू की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो बरगढ़ और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा बरगढ़ थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मऊ ने मृतक युवक के शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।
क्षेत्राधिकारी मऊ का कहना है कि प्रथम दृष्टता यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बरहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। जल्द ही हत्यारोपितों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय युवक वाहिद उर्फ छन्नू फलो का व्यापार करता था। काफी समय से उसका पड़ोस में रहने वाली 40 वर्षीय प्रियंका (काल्पनिक नाम) के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते बीती देर रात छन्नू की गला रेतकर हत्या की गई है।
Tags: chitrakoot-young-man-strangled-due-to-illicit-relations
Previous Post

सभी को अपने जीवन में रामायण के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए : अमित शाह

Next Post

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सब इन्स्पेक्टर ने किया सुसाइड

Next Post
Modi Security

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सब इन्स्पेक्टर ने किया सुसाइड

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.