• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुरुष क्रिकेट की महिला अम्पायर होंगी क्लेयर

Tez Samachar by Tez Samachar
April 27, 2019
in Featured, खेल
0
पुरुष क्रिकेट की महिला अम्पायर होंगी क्लेयर

दुबई ( तेजसमाचार डेस्क ) –  ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुष वनडे मैच में अम्पायरिंग करने वाली पहली महिला बन गई हैं. नामीबिया और ओमान के बीच खेले जा रहे आईसीसी वल्र्ड क्रिकेट लीग डिविजन-2 के फाइनल मैच में 31 वर्षीय क्लेयर ने यह उपलब्धि हासिल की.

क्लेयर पोलोसाक ने वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच हुए वनडे मैच में उन्होंने पहली बार अंपायरिंग की थी. इससे पहले, क्लेयर महिलाओं के 15 वनडे मैच में अम्पायरिंग कर चुकी हैं.

उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी अम्पायरिंग की थी.

क्लेयर पोलोसाक ने कहा, ‘मैं पुरुषों के वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनकर काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं, एक अंपायर के तौर पर मैंने बहुत लंबा रास्ता तय किया है. महिला अंपायरों को आगे लाना बहुत महत्वपूर्ण है और महिलाएं काफी अच्छी अंपायरिंग कर सकती हैं. महिला अम्पायरों को प्रमोट करना बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा की मुश्किलों को लांघते हुए जागरुकता फैलाने की जरूरत है ताकि ज्यादातर महिलाएं इस रोल को निभा सके.’

वर्ष 2018 दिसंबर में क्लेयर समेत एक और ऑस्ट्रेलियाई महिला एलोइस शेरीडेन ने महिला बिग बैश लीग में अंपायर की भूमकिा अदा की. यह पहला मौका था जब आस्ट्रेलिया में खेले गए किसी पेशेवर क्रिकेट मैच में दोनों ऑन फील्ड अंपायर महिलाएं थीं. क्लेयर 2017 में महिला वनडे विश्व कप के 4 मुकाबलों में भी अंपायर बन चुकी हैं. घरेलू क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई पुरुषों के मैच में अंपायर बनने वाली वह पहली महिला अंपायर भी बनी थीं.

विज्ञापन

 

Tags: #claire polosak#firstfemaleumpire#menodimatch#iccworldcricketleaguedivision 2#namibia#oman#australia# tezsamacharsportsnewsinhindi#latestsportsnewsinhindi#sports news
Previous Post

विस्फोटक सामग्री गोदाम मे हुआ विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत

Next Post

पाकिस्तान को वीजा देने से अमेरिका कर सकता है इंकार

Next Post
पाकिस्तान को वीजा देने से अमेरिका कर सकता है इंकार

पाकिस्तान को वीजा देने से अमेरिका कर सकता है इंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.