• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सुनील शेट्टी की बिल्डिंग में कोरोना अटैक! BMC ने सील की इमारत

राजीव राय by राजीव राय
September 21, 2025
in Featured, देश
0
सुनील शेट्टी की बिल्डिंग में कोरोना अटैक! BMC ने सील की इमारत
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के केस में वृद्धि होने लगी है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग ‘पृथ्वी अपार्टमेंट्स’ में भी पांच कोरोना के एक्टिव केस मिले हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए एक्टर की बिल्डिंग को सील कर दिया है।
इस बात की पुष्टि बीएमसी के एसिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड (डी वॉर्ड) ने मीडिया से बातचीत में की है। उबताया कि ‘पृथ्वी अपार्टमेंट्स’ को कोरोना के चलते दो दिन पहले कर दिया गया है। हालांकि सुनील शेट्टी का परिवार इस संक्रमण के खतरे से बाहर है।बता दें, प्रोटोकॉल के अनुसार, अगर किसी बिल्डिंग से कोविड-19 के पांच सक्रिय मामले मिलते हैं, तो उसे बीएमसी द्वारा सील कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में सुनील शेट्टी रहते हैं, वहां पर पांच से ज्यादा कोविड-19 के सक्रिय मामले पाए गए, जिसके बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया। इस बिल्डिंग में 30 फ्लोर हैं, जिसमें करीब 120 फ्लैट हैं। यह बिल्डिंग मुंबई के डी-वार्ड के अंतर्गत आती है।फिलहाल मुंबई के डी-वार्ड में करीब 10 रिहायशी इमारतों को सील किया गया है। इस इलाके में मालाबार हिल और पेडर रोड शामिल हैं। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई की बात करें तो यहां सोमवार को 555 कोविड के नए मामले रिकॉर्ड किए गए, जबकि 15 लोगों की मृत्यु हुई। इन नए मामलों के बाद अब मुंबई में कोविड मरीजों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 15 हजार से ऊपर है।

Previous Post

इंदौर: आईजी ने देर रात तक लिए इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Next Post

भाजपा के इशारे पर खड़से के खिलाफ ED की कार्रवाई – गरुड़

Next Post
भाजपा के इशारे पर खड़से के खिलाफ ED की कार्रवाई – गरुड़

भाजपा के इशारे पर खड़से के खिलाफ ED की कार्रवाई - गरुड़

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.