• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

देश में कोरोना के मामले 32 हजार के करीब, मरने वालों की संख्या हुई 1008

Tez Samachar by Tez Samachar
April 29, 2020
in Featured, देश
0
dhule corona virus

देश में कोरोना के मामले 32 हजार के करीब, मरने वालों की संख्या हुई 1008

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब 32 हजार के करीब पहुंच गई है।  वहीं, इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1008 तक पहुंच गई है। बुधवार की शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 111 मरीज विदेशी भी हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि देश में कुल 7797 मरीज स्वस्थ्य हो कर घर वापस जा चुके हैं।
देश में कोरोना के  मामले महाराष्ट्र , राजस्थान, आंध्रप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश औऱ दिल्ली में बढ़ रहे हैं। इन पांच राज्यों में देश के करीब 75 फीसदी मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, संक्रमण केन्द्र बन चुके महाराष्ट्र में ही पिछले 24 घंटे में 31 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कोरोना से अब तक यहां 400 मौतें हो चुकी हैं और कोरोना के मरीजों के संख्या 9 हजार के पार पहुंच गई है। देश में पुदुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा में पिछले कई दिनों से कोई नया मामला नहीं रिपोर्ट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब देश के 32 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और उनमें हुई बढ़ोतरी इस प्रकार से है-
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 1332(+71), अरुणाचल प्रदेश-1, असम- 38, बिहार-383(+17), छत्तीसगढ़-38(+1), दिल्ली – 3314, गोवा -7, गुजरात- 3744, हरियाणा-310, हिमाचल प्रदेश-40, झारखंड-105(+2), कर्नाटक- 532(+9), केरल -486(+1), मध्यप्रदेश-2561(+174), महाराष्ट्र- 9318(+738), मणिपुर-2, मिजोरम-1, मेघालय-12, ओडिशा-119(+1), पुदुचेरी-8, पंजाब-322(+9), राजस्थान-2364, तमिलनाडु- 2058, तेलंगाना- 1012(+8), त्रिपुरा-2, चंडीगढ़-56,जम्मू और कश्मीर-565, लद्दाख-22(+2), उत्तरप्रदेश में 2115(+62), उत्तराखंड -54(+3), पश्चिम बंगाल-725 (+28) मामले की पुष्टि हो चुकी है।
Previous Post

कोविड 19 के खिलाफ जंग : सामाजिक सहायता जारी , तुलसिराज संस्था ने बांटे मास्क

Next Post

इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद पत्थरबाज कोरोना पॉजिटिव

Next Post
इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद पत्थरबाज कोरोना पॉजिटिव

इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद पत्थरबाज कोरोना पॉजिटिव

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.