• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पिंपरी चिंचवड़ में 3 नए मरीज मिलने से 26 पहुंची कोरोनाग्रस्तों की संख्या

Tez Samachar by Tez Samachar
April 10, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
जलगाँव में निकला कोरोना का पहला पॉज़िटिव
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पिंपरी चिंचवड़ में गत दिन तीन मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को तीन और नए मामले सामने आये हैं। दो दिन में छह नए मरीज मिले हैं। इसके बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 26 हो गई है। इनमें से 12 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 14 मरीजों का वाईसीएम हॉस्पिटल और भोसरी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
शहर में 10 मार्च को कोरोना के पहले तीन मरीज मिले थे। इसके बाद लगातार पॉजिटिव मरीज मिलते गए और मरीजों का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया। 27 मार्च को पहले तीन मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज दिया गया। 4 अप्रैल को पहले चरण में मिले 12 में से आखिरी मरीज को भी अस्पताल से छुट्टी दी गई। 20 मार्च के बाद लगातार 12 दिनों तक शहर में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
इससे पहले कि पिंपरी चिंचवड़ शहर कोरोना मुक्त शहर बन पाता, 2 अप्रैल को दिल्ली में तब्लीगी मरकज के सम्मेलन से लौटे दो लोग को पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उसके संपर्क में आये एक और मरीज के कोरोना ग्रस्त रहने की पुष्टि हुई। 4 अप्रैल को एक ही दिन में इस महामारी के छह मरीज मिलने से खलबली मच गई। 8 अप्रैल को एक मरीज मिलने के पश्चात दूसरे दिन यानी 9 तारीख को एक ही दिन में तीन नए मरीज मिले। लगातार दुसरे दिन भी शहर में तीन पॉजिटिव मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है।
Tags: corona virushindi newsLock downTrading News
Previous Post

इंदौर में कोरोना से एक ही दिन में 4 मौतें

Next Post

पुणे : 5 जिन्दगियां मुस्कुराई, अब तक 24 मरीज हुए स्वस्थ

Next Post
पुणे : 5 जिन्दगियां मुस्कुराई, अब तक 24 मरीज हुए स्वस्थ

पुणे : 5 जिन्दगियां मुस्कुराई, अब तक 24 मरीज हुए स्वस्थ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.