• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अमरावती में कोरोना पॉजिटिव की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
April 4, 2020
in Featured
0
पिंपरी चिंचवड़ में मिला कोरोना का 10वां मरीज

सांकेतिक चित्र

अमरावती में कोरोना पॉजिटिव की मौत

मुंबई (तेज समाचार डेस्क): महाराष्ट्र के अमरावती जिले के एरविन अस्पताल में शनिवार को कोरोना से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 27 हो गया है। राज्य में 490 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मुंबई सहित राज्य के 241 इलाके पूरी तरह सील कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई सहित सूबे के शहरों में कोरोना के बढ़ते प्रादुर्भाव को देखते हुए इन शहरों में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि अमरावती के एरविन अस्पताल में तकलीफ होने की वजह से एक मरीज को दो अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उसी दिन उस मरीज की मौत हो गई थी। शनिवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में तब्लीगी मरकज की वजह से 25 फीसदी से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई में 278, पुणे में 70, सांगली में 25, मुंबई छोड़कर अन्य नगर निगम क्षेत्रों में 55, नागपुर में 16, यवतमाल में 4, अहमदनगर में 20, बुलढ़ाणा में 5, सातारा में 3, औरंगाबाद में 3, कोल्हापुर में 2, रत्नागिरी में 2, सिंधुदूर्ग, गोदिया, जलगांव, नासिक, उस्मानाबाद व वासिम में एक-एक व गुजरात के एक कोरोना पाजीटिव का मुंबई में इलाज जारी है। मुंबई सहित राज्य में 241 क्षेत्रों को सील किया गया है। इनमें वर्ली कोलीवाड़ा, लालबाग, धारावी, तिलक नगर, चेंबूर, चार बंगला, दहिसर, मीरा रोड आदि इलाके शामिल हैं।
Tags: Corona Positivedied in Amravati
Previous Post

Corona Virus: दिल्ली में अपराध 42 फीसदी घटे

Next Post

निरभ्र निर्भय ने वितरीत किया LGBTQ समुदाय को सहायता पैकेज : सरकारी सहायता का किया जाएगा प्रयास – डॉ महाजन

Next Post
निरभ्र निर्भय ने वितरीत किया  LGBTQ समुदाय को सहायता पैकेज : सरकारी सहायता का किया जाएगा प्रयास – डॉ महाजन

निरभ्र निर्भय ने वितरीत किया LGBTQ समुदाय को सहायता पैकेज : सरकारी सहायता का किया जाएगा प्रयास - डॉ महाजन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.