• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

विहिप के कोविड सहायता केंद्र से कोरोना पीड़ितों को मिल रही मदद

Tez Samachar by Tez Samachar
May 7, 2021
in Featured, खानदेश समाचार, जलगाँव
0

विहिप के कोविड सहायता केंद्र से कोरोना पीड़ितों को मिल रही मदद

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): कोरोना आपदा को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद ने अब समाज सेवा के कार्यों को और भी प्रभावी रूप से गति देना शुरू कर दिया है।
परिषद ने दिल्ली प्रान्त के सभी 30 जिलों में एक-एक कार्यकर्ता तय किए हैं, जो अपने-अपने जिले में जरूरतमंद लोगों से सम्पर्क कर उन्हें आवश्यक सहयोग मुहैया करा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा प्रान्त स्तर पर एक कोविड सहायता केंद्र (हेल्प सेंटर) भी संचालित किया जा रहा है। सहायता केंद्र में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से संगठन के कार्यकर्ताओं व स्थानीय समाज के लोगों द्वारा बताई गई आवश्यकता के अनुसार दवाएं, ऑक्सीजन, काढ़ा, राशन, भोजन उपलब्ध कराया जाता है। विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष श्री वैभव शर्मा व प्रान्त संयोजक श्री भारत बत्रा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं की एक पूरी टोली अलग-अलग जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। विहिप के प्रांत अध्यक्ष श्रीमान कपिल खन्ना परिषद के कोविड सहायता केंद्र से अब तक लगभग 5 हज़ार लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
अंतिम संस्कार में कर रहे सहयोग
ऐसा देखने में आ रहा है कि कोरोना संक्रमण की वजह से प्राण गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। यहां तक की कई लोगों का सम्मानजनक रूप से अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में विहिप कार्यकर्ता निगम बोध घाट में लोगों के सहयोग के लिए आगे आए हैं। इससे अंतिम संस्कार में जुटे कर्मचारियों के साथ परिजनों को भी काफी मदद मिल रही है ।
चिकित्सा परामर्श के लिए वेबिनार
विहिप लोगों को कोरोना की दूसरी लहर से बचाने के लिए ऑनलाइन योग क्लास, चिकित्सा परामर्श वेबिनार आयोजित कर रहा है। इसमें हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग घर बैठे आयुर्वेद, एलोपैथी, होम्योपैथी समेत अन्य विधियों से बीमारियों के निदान हेतु परामर्श प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही विहिप से जुड़े बजरंग दल द्वारा प्लाज्मा डोनेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता कोविड से
ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा डोनेशन का आह्वान कर रहे हैं। उनसे उनकी बची हुई दवाएं भी एकत्र की जाती है, जिसे अन्य जरूरतमंद को देने की व्यवस्था बनाई गई है।
Previous Post

दिल्ली में हिन्दू विरोधी दंगों को बढ़ावा देने वाले संगठन को जर्मनी ने किया प्रतिबंधित

Next Post

संघ ने की पश्चिम बंगाल हिंसा की निंदा

Next Post
संघ ने की पश्चिम बंगाल हिंसा की निंदा

संघ ने की पश्चिम बंगाल हिंसा की निंदा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.