• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

13 साल की लड़की के साथ हैवानियत के हदें पार

राजीव राय by राजीव राय
January 12, 2021
in Featured
0
पुणे : कॉल सेंटर में काम करनेवाली युवती से दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे
खंडवा (तेज समाचार डेस्क): झारखंड के चतरा में गैंगरेप के बाद मध्य प्रदेश के सीधी और फिर मध्य प्रदेश के ही खंडवा जिले में हैवानियत की हद सामने आई है। एक किराना दुकानदार ने 13 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दुकान की छत पर शव रख दिया। हालिया बरसों में दुष्कर्म- सामूहिक दुष्कर्म जैसे अपराधों के आंकड़े ही नहीं बढ़े हैं बल्कि ऐसी घटनाओं में हद दर्जे की बर्बरता भी देखने को मिल रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूं में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 50 वर्ष की आंगनबाड़ी सहायिका के साथ दिल दहला देने वाली बर्बरता कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। दरिंदगी करने वालों ने महिला के निजी अंग में लोहे की छड़ जैसी चीज भी डाल दी थी।
इसी प्रकार  मध्य प्रदेश के सीधी  जिला मुख्यालय से 40 मील दूर अमिलिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया। गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया।  दो दिन पहले ऐसी ही वीभत्स घटना झारखंड के चतरा से सामने आई थी जब तीन लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया था। और अब मध्य प्रदेश के ही खंडवा जिले  के जामनिया गांव में एक बच्ची शिकार हुई है।
दोपहर में वह किराना सामान लेने गई थी। दुकानदार किसी बहाने उसे ऊपर ले गया और बलात्कार करने के बाद पोल खुलने की डर से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी किराना दुकानदार जंगल में जाकर छिप गया गया था। बताया जा रहा है कि  दुकानदार दिलावर की पत्नी को इस घटना के बारे में जानकारी थी, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इधर, काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके बाद परिजन किराना दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ था। फिर परिजन उसकी सहेली के घर पूछने गए, लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। कुछ देर की तलाश के बाद बच्ची का शव दुकान की छत पर पड़ा हुआ मिला है। दुकानदार की बीबी को भी शक के दायरे में लिया जा रहा है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के सिर पर चोट और गले पर उंगलियों के निशान मिले हैं।
पुलिस ने 6 घंटे बाद ही आरोपी दिलावर को जंगल से पकड़ लिया है। इसके साथ ही उसकी पत्नी के ऊपर भी केस दर्ज किया है। पुलिस दिलावर से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
Previous Post

बंगालियों को भड़कानेवाले एक्टिविस्ट अखिल गोगोई की जमानत याचिका खारिज

Next Post

पटना : इंडिगो के स्टेशन मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Next Post
पटना : इंडिगो के स्टेशन मैनेजर की गोली मारकर हत्या

पटना : इंडिगो के स्टेशन मैनेजर की गोली मारकर हत्या

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.