• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शवों को ऐसे रखा जा रहा, यह देश में क्या हो रहा है?- SC ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

राजीव राय by राजीव राय
June 12, 2020
in Featured, देश
0

शवों को ऐसे रखा जा रहा, यह देश में क्या हो रहा है?- SC ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

नई दिल्ली (तेज़ समाचार डेस्क ): कोरोना महामारी से आज पूरा देश परेशान है। भारत में एक ओर लॉकडाउन समाप्त हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर कोरोना के मरीजों की संख्या कम नहीं होती दिख रही है। बहरहाल सुप्रीम कोर्ट ने आज कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को समुचित इलाज ना मिलने के मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगायी है।सुप्रीम कोर्ट ने शवों की हो रही दुर्गति मामले में भी केजरीवाल सरकार से सवाल किये। कोर्ट ने कहा कि शवों को इस तरह रखा जा रहा है, यह देश में क्या हो रहा है।
शवों की दुर्गति का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की।कोविड 19 मरीजों के समुचित इलाज में चूक के बाद तीन जजों की बेंच ने यह सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, बावजूद इसके यहां टेस्ट कम क्यों हो रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि चेन्नई और मुंबई में टेस्टिंग बढ़ा दी गयी है, लेकिन दिल्ली में इसे क्यों नहीं बढ़ाया गया है।मरीजों को बेड नहीं मिलने की समस्या पर कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में सरकारी अस्पतालों में बेड खाली हैं, लेकिन मरीज बेड के लिए परेशान हैं, आखिर यह स्थिति क्यों बनी है? दिल्ली सरकार अविलंब स्थिति को सुधारे और कोर्ट को बताये। दिल्ली में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और हालात भयानक हो गये हैं।
Tags: Dead bodies are being kept like thiswhat is happening in the country? - SC reprimands Delhi government
Previous Post

शादी की कथा कराने आये पंडितजी निकले पॉजिटिव

Next Post

25 जून से चलाई जा सकती हैं ये ट्रेनें

Next Post

25 जून से चलाई जा सकती हैं ये ट्रेनें

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.