• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

31 अक्टूबर तक नहीं खुलेंगे दिल्ली के स्कूल

राजीव राय by राजीव राय
October 26, 2020
in Featured, देश
0

31 अक्टूबर तक नहीं खुलेंगे दिल्ली के स्कूल

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): कोरोना काल में भले ही चुनाव हो रहे हों, लेकिन स्कूल और कॉलेज खोलने की तारीखों की कोई निश्चित घोषणा नहीं की गई है। हालांकि कुछ राज्यों में स्कूलों को खोला जा रहा है, लेकिन पूर्ण रूप से नहीं खोला गया है। वहीं दिल्ली के स्कूलों को भी नहीं खोला गया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 2500 से अधिक पैरेंट्स द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों न खोले जाने को लेकर भेजे गये प्रत्यावेदन पर प्रक्रिक्रिया देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल स्कूलों को नहीं खोला जा रहा है।जानकारी हो कि केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों और कॉलेजों को 15 अक्टूबर के बाद से खोले जाने की छूट दे दी गयी थी। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्कूलों के लिए विभिन्न स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी कर दिये थे। हालांकि अंतिम निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया गया था, राज्य सरकार को महामारी की स्थिति को देखते हुए निर्णय लेना था।केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में स्कूलों  को 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को खोला गया है। केंद्र सरकार के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विभिन्न स्कूलों को छूट दी गयी है कि वे 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को खोल सकते हैं लेकिन इसके लिए एसओपी का पालन करना अनिवार्य किया गया था।हालांकि, स्कूलों को फिजिकल क्लासेस के साथ-साथ ऑनलाइन क्लासेस का आयोजन भी जारी रखने को कहा गया है।
पैरेंट्स के पास दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं का विकल्प रहेगा। इसके साथ ही पैरेंट्स को अपने बच्चों को स्कूल जाने के लिए सहमति पत्र भी देना अनिवार्य कर दिया गया है।
Tags: अकटबरकखलगघषणतकदललनहबदरखनसकल
Previous Post

जनरलों ने युद्ध में पाकिस्तान के सैकड़ों जवान मरवा दिए- कारगिल पर बोले नवाज शरीफ

Next Post

एलएसी पर युद्धक तैयारियों की समीक्षा बैठक आज, राजनाथ और रावत कल करेंगे संबोधित

Next Post

एलएसी पर युद्धक तैयारियों की समीक्षा बैठक आज, राजनाथ और रावत कल करेंगे संबोधित

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.