जामनेर( तेज समाचार प्रतिनिधि ):महाराष्ट्र कि लोक परंपरा का अभिन्न अंग माने जाते सार्वजनिक गणेशोत्सव के तहत जामनेर शहर मे भी गणेश जी कि प्रतिमाओ को बडे धुमधाम के साथ स्थापीत किया गया . नगर निगम के मुख्याधिकारी श्री राहुल पाटील ने अपने सरकारी निवास पर स्वयम द्वारा बनायी गयी मिट्टी कि गणेश मुर्ती कि विधीवत स्थापना कि है . सहयोगी पत्रकार राहुल द्वारा इस स्टोरी को कवर किया गया . निगम के मुख्याधिकारी पाटील ने मिट्टी से बनी मूर्ति कि स्थापना के साथ हि खुद बासुरी कि धून पर श्रीजी कि आरती के शब्द पिरोए . मौके पर पाटील के परीजन तथा पत्रकार मित्र और निगम कर्मी उपस्थित रहे . वहि शहर के विभिन्न स्कूलो मे भी बाप्पा कि विधिवत स्थापना कि गयी जिनमे CBSE पैटर्न वाली जैन इंटरनैशनल स्कूल कि का प्रबंधन अव्वल रहा संस्था अध्यक्ष श्री मनोजकुमार कावडीया ने बाप्पा के आशिष लिए . नगर के विभिन्न इलाको मे सार्वजनिक पंडालो मे गणेश जी को यथावत बिराजा गया . वहि सब्जि मंडी मे निर्माणधिन निगम इमारत तथा मार्केट के काम के चलते इस साल बी ओ टी मार्केट कि पार्किंग लान मे गणेश मूर्ति बिक्रि के लिए प्रशासन ने व्यावसायीयो को अस्थायी जगह मुहैय्या करवा दी है . दिनभर बाप्पा के आगमन को लेकर आम लोगो मे काफ़ी उत्साह दिखायी पडा . लगभग सात दिनो तक चलने वाले इस उत्सव के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है . बैलपोला त्योहार के पहले हि नदारद हो चुकि मान्सूनी बारीश कि वापसी वाली दस्तक के लिए भक्तो मे गणेशजी से काफ़ि आशाए है .

