• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

धुलिया : बेडकीपाडा में उड़ाई जा रही कानून की धज्जियां,निजी पंटरों से की जा रही अवैध वसूली

Tez Samachar by Tez Samachar
September 2, 2018
in खानदेश समाचार, जलगाँव, धुले, नंदुरबार
0
dHULE TTO
धुलिया (वाहिद काकर):धुलिया संभाग की बेडकी पाडा परिवहन विभाग की चेकपोस्ट पर निजी स्वार्थ के लिए आरटीओ इंस्पेक्टर वाहन चालकों को धमकाने मारपीट करने निजी क्षेत्र के गुंडों को लगा कर वाहन चालकों से अवैध रूप से वसूली रातदिन चौबीसों घंटे परिवहन अधिकारी श्री परवेज तड़वी के आशीर्वाद से कर रहे हैं . एंटी करप्शन जलगांव के द्वारा दबिश देने के बाद भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । बताया जाता हैं कि रुपये के बल पर परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर जांच को भी ठंडे बस्ते में डाल देते हैं और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को ब्लैकमेलर बता कर कानून कार्रवाई करने की धमकी देने से भी नही डरते हैं ।
गौरतलब हो कि गत दिनों आरटीओ इंस्पेक्टर तुषार मिस्त्री और आर आर वसावे पर सामाजिक कार्यकर्ता तथा एनजीओ ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे जिसकी जांच परिवहन विभाग ने तो की नही लेकिन  सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज करवाया जाने का प्रस्ताव परिवहन आयुक्तालय मुंबई को भेजा हैं।
वही पर इस प्रकरण में सहायक आरटीओ विजय भोये ने आयुक्त कार्यालय को भेजी रपट में बताया है कि चेकपोस्ट पर निजी क्षेत्र के पंटर नही है जोकि सरार झूठ है . तेज समाचार  के पास मौजूद फ़ोटो और वीडियो में साफ तौर पर निजी क्षेत्र के पंटरो के द्वारा चेकपोस्ट चौकी को घेर रखा है जो ट्रक चालकों से धमाका कर गाली गलौज कर अवैध तरीके से वसूली कर रहे हैं .
देशभर में रिश्वतखोरी के लिए बदनाम परिवहन विभाग पर सत्ता परिवर्तन का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। केंद्र से लेकर प्रदेश तक सत्ता परिवर्तन हो चुका है लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों की रिश्वतखोरी पर कोई असर नहीं पडा है। इस मामले में  धुलिया संभाग परिवहन कार्यालय किसी से भी पीछे नहीं है। यहां तो कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं होता है।  आरटीओ इंस्पेक्टर और निजी पंटर की मिलीभगत कर
बेडकी पाडा चेकपोस्ट पर से एक भी वाहन अधिकारियों को  रिश्वत दिए बिना गुजरते हैं ।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आरटीओ चेक पोस्ट बेडकी पाडा रिश्वतखोरी का अड्डा बना हुआ है। यहां हर काम निजी दलालों के मार्फत ही होता है और आरटीओ इंसपेक्टरो में  जबर्दस्त तालमेल है। मतलब बिना रिश्वत दिए यहां कोई भी काम होना संभव ही नहीं है। कहने को तो शासन बदला और निजाम बदला, पर न बदला आर टी ओ की चेकपोस्ट
धुलिया आरटीओ संभागीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाली बेडकी पाडा नवापुर चेक पोस्ट पर गत दिनों एक ट्रक चालक से कागजात पूरे होने के बावजूद ₹500 की रिश्वतखोरी के मामले में दो निजी  पेंटर और एक आरटीओ इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते  हुए रंगे हाथ जलगाँव एंटी करप्शन के पुलिस उप अधीक्षक ने गिरफ्तार किया था . जिसकी जाँच पड़ताल नंदुरबार एंटी करप्शन ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक शिरिष जाधव कर रहे हैं.
सूचना अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों की जानकारी के अनुसार असिस्टेंट आरटीओ विजय भोये ने उन कि जांच रिपोर्ट में परिवहन आयुक्त कार्यालय की दिशा भूल करते हुए लिखा है कि चेक पोस्ट पर इंसपेक्टर ही जुर्माना वसूलते हैं और आने जाने यात्री सीमा जांच चौकी के आसपास होते है जो कि सफेद झूठ है . जलगाँव एंटी  करप्शन के अधिकारियों ने रँगे हाथो परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर के लिए ट्रक चालक से रिश्वत लेते हुए निजी आदमी को गिरफ्तार किया है .
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंदूरबार एंटी करप्शन विभाग द्वारा डेप्युटी आरटीओ एन डी बछाव तथा असिस्टेंट आरटीओ पर खासी मेहरबानी बरती गई है । जिसका सबूत स्वयं परिवहन विभाग द्वारा  दिनांक 05जुलाई 2018 के पत्र में लिखा गया है कि चेकपोस्ट पर कोई निजी क्षेत्र के आदमी कार्य नही करते हैं तो एंटी करप्शन ब्यूरो जलगाँव ने निजी क्षेत्र के पंटरों को कैसे गिरफ्तार किया ?

एंटी करप्शन नंदुरबार की जांच पर सवालिया निशान

धुलिया परिवहन संभाग की बेडकी पाडा चेक पोस्ट पर दिनांक 18 /7/2028 को शिकायत कर्ता ने एंटी करप्शन विभाग जलगांव को शिकायत दर्ज करा कर निजी पेंटर सहित आरटीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कराया था जिसकी जांच नंदुरबार के एंटी करप्शन विभाग द्वारा की जा रही है जब जांच अधिकारी से फोन पर निजी पंटर तथा आरोप आरटीओ इंसपेक्टर का नाम और जांच की दिशा पूछे जाने पर विभाग के अधिकारी  ने बताया है कि गोपनीय कारवाई की जा रही है जिसके चलते आरोपियों के नामों की घोषणा नहीं कि जा सकती है। जबकि एंटी करप्शन विभाग के अन्य मामलों में आरोपी के नाम और वरिष्ठ अधिकारियों के बयान दर्ज और उन पर विभाग द्वारा की गई कारवाई सार्वजनिक तौर बताया जाता है लेकिन परिवहन विभाग के इस भ्रष्टाचार को दबाया जाने का प्रयास किया जा रहा है इस प्रकार की जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त हुई है .
अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन घूसखोर अधिकारियों व दलालों को कौन संरक्ष्ण दे रहा है? इस मामले में जिम्मेदार परिवहन अधिकारी भी कन्नी काटते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि बडे जिम्मेदार अधिकारी भी इस बन्दर बांट में शामिल हैं।
Previous Post

युवक को पीटा, थूक भी चटवाया

Next Post

चीन की मदद से बने ब्रिज का भारत,बांग्लादेश ने किया बहिष्कार

Next Post
चीन की मदद से बने ब्रिज का भारत,बांग्लादेश ने किया बहिष्कार

चीन की मदद से बने ब्रिज का भारत,बांग्लादेश ने किया बहिष्कार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.