• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

धुलिया :RTO में अधिकारी नहीं होने से नहीं हुईं वाहनों की फिटनेस

Tez Samachar by Tez Samachar
September 26, 2018
in Featured, खानदेश समाचार, धुले
0
dhule rto
सोमवार से बिना किसी पूर्व सूचना के बंद है फिटनेस कार्यालय
धुलिया (वाहिद काकर):मुंबई उच्च न्यायालय में परिवहन विभाग के इंसपेक्टर द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के मामले में अनियमितता बरतने के कारण उन्हें सर्विस से सस्पेंड करने के आदेश दिए थे  जिसका असर धुलिया संभागीय परिवहन कार्यालय में दिखाई दिया . दो दिनों से आरटीओ इंसपेक्टर द्वारा एक प्रकार से परिवहन गुह विभाग और उच्च न्यायालय के आदेश की खुल्लमखुल्ला अवहेलना करते हुए  फिटनेस सर्टिफिकेट जांच करने के कार्य बंद कर दिया है जिसके कारण सैकड़ों ट्रक और अन्य वाहन फिटनेस के इंतेजार में खड़े हैं । वही पर अन्य सभी कार्य वाहन रजिस्ट्रेशन पासिंग और फ्लाइंग स्क्वाड पर हमेशा की भाँति कार्य चल रहे हैं लेकिन बस फ़िटनेस सर्टिफिकेट जारी किए जाने के कार्य पर ही परिवहन विभाग के आरटीओ इंसपेक्टरों ने बहिष्कार किया है । जिसके चलते करीब पचास वहान चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है ।

रोजाना 20 से  50 तक वाहनों की होती है फिटनेस

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में आरटीआ सहित अन्य अधिकारी नहीं होने से सोमवार को वाहनों की फिटनेस नहीं हो सकी। ट्रक, बस, मैजिक, लोडिंग वाहन चालक फिटनेस कराने के इंतजार में बैठे रहे। वाहन चालक फिटनेस शाखा के दरवाजे के बहार बैठकर दो दिनों से आरटीओ इंस्पेक्टर और सहायक इंस्पेक्टरो का और कर्मचारियों का इंतेजार कर रहे है . लेकिन सोमवार से मंगलवार बीत गया लेकिन एक भी अधिकारी परिवहन कार्यालय का फिटनेस ट्रेक पर देखने  और कार्यालय तक खोलने नही आया है . परिवहन विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर वाहनों की फिटनेस कराने का कहते। लेकिन, अधिकारी नहीं होने से ट्रक चालक और  मालिक ने पिछले पांच दिनों से ट्रक खड़ी कर रखी है जिसके कारण हजारों रुपये प्रतिदिन का नुकसान उठाना पड़ हैं .

धुलिया परिवहन कार्यालय में मोटर इंस्पेक्टर द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र दिया जाता है सोमवार सुबह 10 बजे से फिटनेस कराने आने वाले चालकों की आरटीओ में लाइन लगी रही। ऑन लाइन प्रक्रिया करने के बाद फिटनेस की प्रक्रिया पूरी की जाती  हैं। लेकिन, पूछताछ करने पर परिवहन विभाग द्वारा कोई भी अधिकारी इस मसले पर बात करने तैयार नही है जिसके कारण दो दिनों से ट्रक चालक जंगल में बिना किसी सुविधा के आरटीओ इंस्पेक्टर के इंतेजार में खड़े हैं।
        सतीष रंजीत पाटील
          ट्रक चालक मलिक


वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट देने में अनियमितता बरतने वाले 28 मोटर वाहन निरीक्षक और 9 सहायक मोटार वाहन निरीक्षको को मुंबई हाई कोर्ट की एक याचिका के तहत अनियमितताएं बरतने के आरोप में निलंबित किया हैं जिस का  निषेध व्यक्त करने आरटीओ इंस्पेक्टर ने एक दिवसीय काम बंद हड़ताल कर रखी थी उनकी मांग है कि उन्हें आधुनिक तकनीक की मशीनरी मुहैया कराई जाए ताकि जांच में किसी तरह का कोई दोष न रहे. बुधवार से नियमित रूप से फिटनेस जांच सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया आरंभ की जाएंगी
         परवेजखुदा तड़वी
परिवहन अधिकारी धुलिया संभाग
Previous Post

फ़ार्मासिस्ट डे : छात्रो ने निकाली जनजागरण रैली

Next Post

धुलिया: बीमार पड़ा पुलिस कंट्रोल रूम का DIAL-100, दूरसंचार विभाग की अनदेखी

Next Post
धुलिया: बीमार पड़ा पुलिस कंट्रोल रूम का DIAL-100, दूरसंचार विभाग की अनदेखी

धुलिया: बीमार पड़ा पुलिस कंट्रोल रूम का DIAL-100, दूरसंचार विभाग की अनदेखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.