डीआईजी दलजीत सिंह लख्खा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण ही हमारा जीवन है, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखने के लिए हम सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने की जरूरत है। पेड़ पौधों से वातावरण शुद्ध रहता है। शुद्ध वातावरण से मौसम सन्तुलित रहता है। सन्तुलित मौसम से अच्छी बारिश होती है। पर्याप्त बारिश से फसलों का अच्छा उत्पादन होता है। इसलिए वनों के संरक्षण के लिए सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है।