• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

दो बच्चों को जहर पिला कर भाग गई बॉयफ्रेंड के साथ

Tez Samachar by Tez Samachar
September 3, 2018
in Featured, देश
0
दो बच्चों को जहर पिला कर भाग गई बॉयफ्रेंड के साथ

चेन्नई ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) – एक 33 वर्षीय महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ भागने के लिए अपने दो बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया. पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड सुंदरम को दोनों बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. बच्चों की मां अबिरामी फरार है.

पुलिस ने महिला के पति विजय की शिकायत पर केस दर्ज किया है. दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे अजय (7) और करुणिका (5) थे. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात विजय ने अपनी पत्नी को बताया कि वह ज्यादा काम होने की वजह से घर नहीं आ पाएंगे. वह शनिवार सुबह 7 बजे घर लौटे तो घर लॉक था. विजय ने अपनी पत्नी को कॉल कियातो फोन बंद था. विजय ने दरवाजा तोड़कर खोला तो पाया कि उनके दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे. बच्चों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया कि सुंदरम कुंदराथुर स्थित अबिरामी के घर के पास एक बिरयानी की दुकान पर काम करता है. पूछताछ में सुंदरम ने पुलिस को बताया कि उसके और महिला के बीच काफी पहले से संबंध थे और दोनों शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे.

मामले के जांच अधिकारी ने बताया, अभी तक बच्चों की हत्या का कारण नहीं पता चल पाया है, यह महिला अबिरामी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा. महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं. पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं.

Tags: Chennaiकुंदराथुर
Previous Post

राष्ट्रीय स्तर के पैरा-एथलीट मनमोहन सिंह लोधी मांग रहे हैं भीख

Next Post

जेल से फरार हुए 400 कैदी

Next Post
जेल से फरार हुए 400 कैदी

जेल से फरार हुए 400 कैदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.