• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : इमारत की छत से फेंक कर कुत्ते की हत्या, मेनका गांधी ने पुलिस को किया फोन

Tez Samachar by Tez Samachar
December 15, 2020
in Featured, प्रदेश
0
पुणे : इमारत की छत से फेंक कर कुत्ते की हत्या, मेनका गांधी ने पुलिस को किया फोन
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). अमानवीय घटनाओं की कड़ी में एक औऱ घटना जुड़ गई है जिसमें एक सात माह के कुत्ते को चौथी मंजिल से फेंककर उसकी हत्या किए जाने की जानकारी सामने आयी है। इस बारे में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर के पिंपले गुरव में घटी इस घटना की दखल भूतपूर्व महिला व बालविकास मंत्री मनेका गांधी ने ली है। उन्होंने इस मसले पर सांगवी पुलिस से फोन पर घटना की जानकारी ली और जांच के आदेश दिये।
– इलाज के दौरान हुई मौत
इस घटना को लेकर फरीनजहाँ शेख ने सांगवी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, एक सात माह का कुत्ता शेख के घर परिसर में घूमता था, उनके पास ही खाना खाता था। शनिवार की सुबह काफी समय तक वह नहीं आया, कुछ देर बाद उसकी आवाज सुनाई दी। शेख के देखने पर वह गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ नजर आया। उन्होंने उसे तुरंत जानवरों के अस्पताल में भर्ती कराया। मगर गहरी चोटें आने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
– मेनका गांधी ने किया मामले में हस्तक्षेप
शेख ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि, उनके पड़ोस की चार मंजिला बिल्डिंग की छत से किसी ने उस कुत्ते को नीचे फेंक दिया। उसके साथ जबरदस्त मारपीट भी गई। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। शेख की शिकायत के आधार पर सांगवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बहरहाल इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस अमानवीय घटना की दखल खुद भाजपा की वरिष्ठ नेता मनेका गांधी ने ली है। उन्होंने फोन पर पुलिस से इसकी जानकारी ली और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए।
Previous Post

रेमो डिसूजा की हालत अब बेहतर

Next Post

सोलापुर : 3.16 करोड़ के सोने सहित दो गिरफ्तार

Next Post
सोलापुर : 3.16 करोड़ के सोने सहित दो गिरफ्तार

सोलापुर : 3.16 करोड़ के सोने सहित दो गिरफ्तार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.