• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

Facebook : म्यामार के सेना प्रमुख सहित 20 लोगो को किया प्रतिबंधित

Tez Samachar by Tez Samachar
August 29, 2018
in Featured, दुनिया
0
mayenmar

Facebook : म्यामार के सेना प्रमुख सहित 20 लोगो को किया प्रतिबंधित

मुंबई (तेज़ समाचार डेस्क ): फेसबुक ने म्यांमार के सेना प्रमुख जनरल हालैंग समेत 20 लोगों व अन्य संगठनों के खाते बंद कर दिए हैं। फेसबुक का कहना है कि प्रतिबंधित सैन्य अफसरों व अन्य संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर नफरत भरे लेख और फर्जी खबरें पोस्ट की जा रही थीं। कंपनी ने यह कदम गलत सूचनाओं का प्रसारण रोकने के मकसद से उठाया है।

म्यामांर में जातीय व धार्मिक संघर्ष को बढ़ावा देने, खास तौर से अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय के प्रति घृणा को प्रोत्साहन देने के लिए फेसबुक का काफी इस्तेमाल हो रहा था। इस कारण फेसबुक की भी काफी आलोचना हो रही थी।

म्यांमार में सेना के उग्रवाद विरोधी अभियान के कारण पिछले एक वर्ष में रखाइन प्रांत से करीब 7,00,000 रोहिंग्या मुस्लिम देश छोड़ने को मजबूर हुए हैं। फेसबुक के मुताबिक इन सैन्य अफसरों से संबंधित 18 फेसबुक खाते, 52 पेज और एक इंस्टाग्राम खाते को ब्लॉक किया गया है। साथ ही, उन पर पोस्ट की गई सामग्री को भी हटा दिया गया है।अधिकृत जानकारी के मुताबिक इन सभी पेजों व खातों को करीब 1.20 करोड़ लोग फॉलो कर रहे थे। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर रहे जांचकर्ताओं की रिपोर्ट ने आरोप लगाया गया है कि फेसबुक नफरत फैलाने वाले लोगों के लिए एक उपयोगी साधन रहा है।

बता दें कि सोमवार को संयुक्त राष्ट्र जांचकर्ताओं द्वारा जारी रिपोर्ट के बाद फेसबुक ने यह कार्रवाई की है।

Tags: #Facebook
Previous Post

जामनेर: युवक ने कि आत्महत्या : मामला दर्ज

Next Post

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, पुलिस के 4 जवान शहीद

Next Post
terrorist attack

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, पुलिस के 4 जवान शहीद

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.