• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

फडणवीस का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Tez Samachar by Tez Samachar
November 8, 2019
in Featured, मुंबई
0
फडणवीस का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

फडणवीस का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

मुंबई ( तेज़ समाचार डेस्क ): देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को सौंपा।
इस्तीफा देने के बाद फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी दी। फडणवीस के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन और चंद्रशेखर बावनकुले समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
उधर फडणवीस के इस्तीफा देने की खबर मिलते ही शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके मुंबई स्थित आवास पहुंचे हैं।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक सरकार बनाने को लेकर गतिरोध कायम है। शिवसेना मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर अड़ी हुई है।
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 105, शिवसेना 56, राकांपा 54, कांग्रेस 44, बहुजन विकास अघाड़ी 03, सपा 02, एआईएमआईएम ने 02 सीटें जीती हैं। 13 निर्दलीय भी विधानसभा में पहुंचने में कामयाब हुए हैं, जबकि अन्य छोटे दलों के 11 विधायक हैं। 13 निर्दलीय विधायकों में से आठ ने शिवसेना को और पांच ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है।
Tags: # News in hindiBJPbreaking news in hindicm devendra fadnavisCongressdevendra fadnivisdevendra-fadnavisgovernor bhagat singh koshyarihindi newsmaharashtramumbai newsmumbai news in hindiNCPreal time newssanjay rautSharad pawarshiv senauddhav thackeray
Previous Post

धुलिया : सोशल मीडिया पर दुरुपयोग दो समुदाय में तनाव पैदा करने की कोशिश में 2 गिरफ्तार

Next Post

शिरपुर : किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने फसल बीमा अधिकारी ने किया मार्गदर्शन

Next Post
शिरपुर : किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने फसल बीमा अधिकारी ने किया मार्गदर्शन

शिरपुर : किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने फसल बीमा अधिकारी ने किया मार्गदर्शन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.