• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

फर्रुखाबाद: 11 घंटे खौफ में रही 23 मासूमों की जिंदगी, एनकाउंटर में ऐसे ढेर हुआ सिरफिरा

Tez Samachar by Tez Samachar
January 31, 2020
in Featured, प्रदेश
0
farukabad encounter

फर्रुखाबाद: 11 घंटे खौफ में रही 23 मासूमों की जिंदगी, एनकाउंटर में ऐसे ढेर हुआ सिरफिरा

-ग्रामीणों ने बदमाश की पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा किया, अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद (तेज समाचार प्रतिनिधि): उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पुलिस ने रात एक बजे के करीब सिरफिरे को ढेर करने के बाद 21 मासूमों को सकुशल बचा लिया। ग्रामीणों ने शातिर बदमाश की पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना मोहम्मदाबाद के गांव करसिया निवासी सुभाष चंद्र बाथम ने गांव के ही 23 बच्चों को अपनी बेटी के जन्मदिन की बात कहकर बुलाया और उन्हें गुरुवार की दोपहर में कैद कर लिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सहित दो लोगों को सुभाष ने बम फेंककर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल की देखरेख में ‘ऑपरेशन मासूम’ जारी हुआ। रात 12 बजे के करीब उसने एक 8 साल की बच्ची को रिहा किया। इसके बाद उसकी पत्नी रूबी ने पुलिस और ग्रामीणों के भय से दरवाजा खोल दिया। ग्रामीणों ने और पुलिस ने सभी बच्चों को सही सलामत निकाल लिया। 12 घंटे तक सिरफिरे की कैद में रहने के बाद बच्चे डरे हुए हैं।
जिन 23 बच्चों को बंधक बनाया गया था उनमें खुशी (7), मुस्कान (6) पुत्रियां पंचम सिंह, आदित्य (3) पुत्र पंचम सिंह, आशाराम की जुड़वां पुत्री गंगा व जमुना (11), ब्रजकिशोर के पुत्र आकाश (12), पुत्री लक्ष्मी (7), अंजली (15) पुत्री स्व. वीरेंद्र, अरुण (14) पुत्र वीरेंद्र, लक्ष्मी (10) पुत्री स्व. नरेंद्र, सोनी (15) पुत्री सत्यभान, रोशनी (8) पुत्री सत्यभान, आरती (5) पुत्री आनंद सिंह, भानू (10) पुत्र मदनपाल, अक्षय (10)पुत्र गुड्डू, पारस (8) पुत्र नीरज, पायल (5) पुत्री फर्रुखाबाद नीरज, सोनम (6) पुत्री आदेश, लव (5) पुत्र आदेश, शबनम (छह माह) पुत्री आदेश, गौरी (5) पुत्री लालजीत आदि हैं।
एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन मासूम सफल रहा है। सभी बच्चे रिहा हो गये। शातिर सुभाष ऑपरेशन में मारा गया।
Tags: farrukhabad-kids-hostage-horror-story-up-police-nsg-yogi-adityanath
Previous Post

जामियानगर हिंसा: दिल्ली पुलिस ने 70 उपद्रवियों की तस्वीर जारी की

Next Post

उफ!!! फिर टली निर्भया के दोषियों की फांसी

Next Post
फांसी पर लटकाए जाएंगे निर्भया के दुष्कर्मी; SC ने खारिज की याचिका

उफ!!! फिर टली निर्भया के दोषियों की फांसी

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.