• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

आखिरकार जयपुर में जीवित मिले पुणे के उद्योगपति गौतम पाषाणकर

Tez Samachar by Tez Samachar
November 24, 2020
in Featured, प्रदेश
0
आखिरकार जयपुर में जीवित मिले पुणे के उद्योगपति गौतम पाषाणकर
पुणे (तेज समाचार डेस्क). ड्राइवर के हाथों सुसाइड नोट भेजकर करीबन माहभर पहले गुमशुदा हुए पुणे के नामी गिरामी उद्योगपति गौतम पाषाणकर को ढूंढ निकालने में पुलिस की क्राइम ब्रांच को सफलता मिल गई है.मंगलवार को पुलिस टीम ने 64 वर्षीय पाषाणकर को जयपुर के एक होटल से हिरासत में लिया.पुलिस उन्हें लेकर पुणे रवाना हो गई है.हालांकि उनके पुणे लौटने के बाद ही पाषाणकर के अचानक से लापता होने के रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा.
– ड्राइवर को सुसाइड नोट सौंप कर हुए थे गायब
पुणे के उद्योग क्षेत्र में तब खलबली मच गई जब शहर के जाने माने उद्योगपति गौतम पाषाणकर 21 अक्टूबर को अचानक से गायब हो गए.आखिरी बार उन्होंने अपने ड्राइवर को एक लिफाफा देकर कुछ देर बाद आने को कहा था.कारोबारी के गायब होने के 24 घंटे बाद शिवाजीनगर पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.इसके बाद से उनका कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका.यहां पाषाणकर परिवार ने भी गौतम को तलाशने के लिए शहर में पोस्टर भी लगवाए हैं.पुलिस कारोबारी की तलाश में पूरे शहर के सीसीटीवी खंगाल रही हैं.
– गायब होने की वजह तलाश रही पुलिस
सीसीटीवी फुटेज से पाषाणकर के पुणे के अलग- अलग हिस्सों में रहने के अलावा वे कोल्हापुर और कोंकण में भी नजर आये थे. मगर हर बार पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वे पुनः गायब हो जाते थे.उनकी तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें अलग-अलग दिशा में रवाना की गई. हालांकि अब वे जयपुर के एक होटल में पाए गए. आज दोपहर करीबन तीन बजे के करीब क्राइम ब्रांच की टीम ने उद्योगपति पाषाणकर को हिरासत में लिया. हालांकि उनके अचानक से गायब होने के पीछे की वजहों को खंगाला जा रहा है.
–  बिजनेस में हुआ था घाटा
गौतम पाषाणकर पुणे के नामी गिरामी उद्योगपति हैं.वे पाषाणकर ग्रुप के प्रबंध निदेशक और अग्रणी बिल्डर हैं. ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उनका बड़ा नाम है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल उन्हें कारोबार में काफी नुकसान हुआ था और वर्तमान लॉकडाउन ने उनके इस नुकसान को और बढ़ा दिया.गौतम पाषाणकर 21 अक्टूबर की शाम अपने कार ड्राइवर के साथ बाहर निकले और लोणी कालभोर से लौटने के बाद मॉडल कॉलोनी के पास कार रुकवा कर ड्राइवर को एक लिफाफा दिया और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर वहां से चले गए.हालांकि वे काफी देर बाद तक भी न लौटे.लॉकडाउन में हुए नुकसान की वजह से वे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे.कुछ दिन पहले ही उनका 65वां जन्मदिन पूरे परिवार ने बड़ी धूमधाम से मनाया था.
Previous Post

भारतीय सेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण

Next Post

पुणे : निराशा के चलते दिल्ली के इंजीनियर ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

Next Post
पुणे : निराशा के चलते दिल्ली के इंजीनियर ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

पुणे : निराशा के चलते दिल्ली के इंजीनियर ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.