• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

GOA: बीच पर अब नहीं ले पाएंगे सेल्फी

Tez Samachar by Tez Samachar
June 23, 2018
in Featured, प्रदेश
0
GOA: बीच पर अब नहीं ले पाएंगे सेल्फी

पणजी(तेज समाचार प्रतिनिध): फिसलन भरी और पथरीली जगह पर फोटोग्राफी लेने के दौरान यहां अक्सर दुर्घटना हो जाती है। यहां समुद्र तटों पर मौजूद पथरीली जगह फोटोग्राफी प्रेमियों को और भी आकर्षित करती है गोवा में समुद्रतटों पर डूबने और अन्य घटनाओं के मामले बढऩे के बाद राज्य के मशहूर समुद्र तटों पर ‘नो सेल्फी जोन’ निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नो सेल्फी जोन

राज्य के समुद्र तटों पर प्रबंधन का काम करने के लिए राज्य सरकार की ओर से नियुक्त निजी लाइफगार्ड एजेंसी ‘दृष्टि मरीन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि शंकर ने बताया, ‘समुद्र तटों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़े स्तर पर नो सेल्फी जोन निर्धारित किए गए हैं।  ’ शंकर ने कहा, ‘एजेंसी ने 24 सेल्फी जोन्स की पहचान की गई है। इनमें उत्तर गोवा में बागा रिवर, डोना पॉला जेट्टी, सिंकेरिम फोर्ट, अंजना, वागाटर, मोर्जिम, अश्वेम, अरमबोल, केरिम और बांबोलिम तथा सिरिदाओ के बीच (सभी समुद्र तट) हैं। दक्षिण गोवा में एगोंडा, बोगमालो, होलेंट, बाइना, जापाना गार्डन, बेतुल, कनगिनिम, पालोलेम, खोला, काबो डे रामा, पोलेम, गल्गीबाग, तालपोना और रागबाग (सभी समुद्र तट) चिह्नित किए हैं।’

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद वहां लगे झंडों पर चित्रित दिशा-निर्देश, आपातकालीन निशुल्क फोन नंबर तथा ‘क्या करना चाहिए’ और ‘क्या नहीं करना चाहिए’ के निर्देश लिखे जा रहे हैं।’ दो अलग-अलग मामलों में 17 जून को सेल्फी लेते समय तमिलनाडु निवासी दो पर्यटकों की मौत हो गई थी। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस घटना ने नो सेल्फी जोन बनाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। हर साल 60 लाख से ज्यादा पर्यटक गोवा पहुंचते हैं।

Tags: नो सेल्फी जोन
Previous Post

अकोला: घटा नही बल्की शहर में बढ़ा रहा प्रति दिन 68 टन कचरा,शहर में लगे है कूड़े के अंबार

Next Post

चक्रव्यूह – सेना का मनोबल बढ़ाओ कांग्रेसियों, होश में आओ!

Next Post
फायरिंग रोकने के लिए गिड़गिड़ानेवाले पाक ने फिर तोड़ा सीज फायर

चक्रव्यूह - सेना का मनोबल बढ़ाओ कांग्रेसियों, होश में आओ!

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.