• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मध्य रेलवे ने 4 दिनों में 190 रेक किए लोड, 24X7 किया जा रहा काम

Tez Samachar by Tez Samachar
March 26, 2020
in Featured, देश, पुणे, प्रदेश
0
मध्य रेलवे ने 4 दिनों में 190 रेक किए लोड, 24X7 किया जा रहा काम
पुणे/मुंबई (तेज समाचार डेस्क). मध्य रेल ने आवश्यक वस्तुओं और कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए  24/7 काम किया. गत  4 दिनों में 190 रेक लोड किये गये. कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर,  रेलवे  ने 14 अप्रैल तक देश भर में यात्री ट्रेन सेवाओं के संचालन को निलंबित कर दिया है. वर्तमान में रेलवे पूरे देश में केवल मालगाड़ियों का परिचालन कर रही है.

– ताकि जनता को जीवनावश्यक वस्तुओं की कमी न हो
मध्य रेल अपनी निर्बाध माल ढुलाई सेवाओं के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है. विभिन्न राज्यों में लाॅक डाउन की स्थिति के दौरान, मध्य रेल ने विभिन्न गुड्स शेडो, स्टेशनों और नियंत्रण कार्यालयों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है और ये 24/7 काम इसलिए कर रहे हैं कि राष्ट्र के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो.

– चार दिनों में 5.66 लाख टन माल की ढुलाई
इन चार दिनों (22 से 25.3.2020) के दौरान लगभग 5.66 लाख टन (0.56 मिलियन टन)  माल की ढुलाई की गई । वैगनों के संदर्भ में  9,837 वैगनौं का लदान किया गया है। कोयला  की मात्रा अधिक थी , जो महाराष्ट्र के परली, नासिक, पारस, कोराडी और मौडा और मध्य प्रदेश के सरानी और सिंगाली में बिजली संयंत्रों के लिए 102 रेकों में लोड किया गया था। नागपुर ने 100 रेक और मुंबई से  2 रेक चलाई गई।
– अकेले भुसावल से 13 रेल रवाना
पेट्रोल, तेल और लुब्रीकेंट (पीओएल) एलपीजी को विभिन्न स्थानों  जैसे गायगांव , खापरी, ताडली आदि में आपूर्ति के लिए 17 रेक में ले जाया गया। भुसावल ने अकेले  13 रेक चलाए। इसने प्याज की एक पूरी रेक भी चलाई. कंटेनर यातायात के 57 रेक में से मुंबई  से 46 रेक थे। उर्वरक के सभी 6 रेक मुंबई मंडल से उत्तर और दक्षिण भाग के भेजे गए हैं।
वरिष्ठ रेल अधिकारियों के स्तर पर माल ढुलाई पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मध्य रेल इस कठिन समय के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को समझता है और सभी हितधारकों से इस प्रयास में पूरी तरह से समर्थन करने का अनुरोध करता है।

Tags: central railwayGoods TrainIndian TrainRack
Previous Post

सोशल डिस्टेंस के लिए ग्रामीणों ने कांटेदार पेड़ से रास्ता किया बंद

Next Post

लॉक डाउन के दौरान घर-घर सब्जी पहुंचाने की व्यवस्था

Next Post
लॉक डाउन के दौरान घर-घर सब्जी पहुंचाने की व्यवस्था

लॉक डाउन के दौरान घर-घर सब्जी पहुंचाने की व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.