• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बलात्कार के दोषियों के लिए सरकार कठोरतम कानून बनाने को तैयार: राजनाथ सिंह

Tez Samachar by Tez Samachar
December 2, 2019
in Featured, देश
0

बलात्कार के दोषियों के लिए सरकार कठोरतम कानून बनाने को तैयार: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या की घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, जो भी अपराधी हैं उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के लिए जो भी करना होगा उसके लिए यह सरकार तैयार है।
सोमवार को लोकसभा में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना पर चर्चा के दौरान सदन में सरकार का पक्ष रखते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि इस घटना की भर्त्सना के लिए शब्द नहीं हैं। यह शर्मसार करने वाली घटना है। इसके लिए जो भी कठोरतम कानून बनाने की जरुरत होगी, सरकार तैयार है। राजनाथ ने आगे कहा कि हम संसद में किसी भी चर्चा के लिए तैयार हैं और हम इसे लेकर कठोर कानून बनाने के पक्ष में हैं। लोकसभा में राजनाथ ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सदन में कठोर कानून बनाने पर सहमति बनेगी तो सरकार इसके लिए तैयार है। सिंह ने कहा कि इससे अधिक अमानवीय कृत्य नहीं हो सकता है। सभी शर्मसार और आहत हैं। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद इसी सदन में कठोर कानून बना था लेकिन उसके बाद भी इस तरह के जघन्य अपराध हो रहे हैं।
Tags: government-ready-to-enact-the-toughest-law-for-rape-convicts-rajnath-singh
Previous Post

छात्र का मोबाइल लेकर भागा कैब चालक

Next Post

इंदौर: माता-पिता के पास सो रही बच्ची को उठाकर ले गया, दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या

Next Post
इंदौर: माता-पिता के पास सो रही बच्ची को उठाकर ले गया, दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या

इंदौर: माता-पिता के पास सो रही बच्ची को उठाकर ले गया, दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.