• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अहमदाबाद के निरमा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन क्लास के दौरान हैकर ने की अश्लील हरकत

Tez Samachar by Tez Samachar
April 20, 2020
in Featured, देश
0
अहमदाबाद के निरमा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन क्लास के दौरान हैकर ने की अश्लील हरकत

अहमदाबाद के निरमा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन क्लास के दौरान हैकर ने की अश्लील हरकत

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): गृह मंत्रालय की तरफ से 16 अप्रैल को एडवाइजरी जारी करने के बावजूद जो लोग अभी भी जूम ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। गृह मंत्रालय ने अपने परामर्श में जूम ऐप को सुरक्षित प्लेटफॉर्म नहीं बताया था क्योंकि आपकी वीडियो चैट कभी भी हैक हो सकती है और उसमें कोई भी दखअंदाजी कर सकता है। ऐसी ही एक घटना गुजरात के अहमदाबाद के निरमा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन क्लास के दौरान घटी। जूम ऐप के माध्यम से चलाई जा रही ऑनलाइन क्लास को किसी अनजान व्यक्ति ने हैक करके अश्लील हरकत शुरू कर दी। इस ऑनलाइन क्लास में कई लड़कियां भी थीं। इस साइबर क्राइम की विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए सोमवार को गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा को चिट्ठी लिखी और  मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और जूम ऐप को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया।
जूम के माध्यम से वीडियो चैट को गृहमंत्रालय ने भी असुरक्षित करार दिया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में जूम ऐप को सुरक्षित प्लेटफॉर्म नहीं बताया गया है। मंत्रालय ने जारी एडवाइजरी में कहा था कि इस ऐप के जरिए बैठक के दौरान अनधिकृत रूप से किसी का प्रवेश हो सकता है, इसलिए यूजर्स और कंपनियां अपनी बैठक को फुलप्रूफ बनाएं ताकि सॉप्टवेयर में किसी तरह की सेंधमारी न हो सके।
Tags: zoom app
Previous Post

यावल से सुदूर 85 की मी आदिवासी गांव साग्यादेव पहुचा प्रशासन : टिकाकरण तथा सहायता सामग्री का वितरण

Next Post

पुणे में एक भी ग्रीन जोन नहीं, सिर्फ 2 ऑरेंज शेष 13 रेड जोन

Next Post
पुणे में एक भी ग्रीन जोन नहीं, सिर्फ 2 ऑरेंज शेष 13 रेड जोन

पुणे में एक भी ग्रीन जोन नहीं, सिर्फ 2 ऑरेंज शेष 13 रेड जोन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.