• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद की भी ली जान

राजीव राय by राजीव राय
April 2, 2021
in Featured, देश
0
नई दिल्ली  (तेज समाचार डेस्क):  : दिल्ली के रोहिणी नॉर्थ के नाहरपुर गांव की इस घटना से इलाके में खलबली मची हुई है। गुरुवार सुबह यह घटना सामने आई। बड़ा बेटा मूकबधिर तो छोटा बेटा दिव्यांग था। उसके माँ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से पति पत्नी में रोज झगड़े होते थे। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि जीवन में कुछ नहीं बचा है, भविष्य अंधकार में है।मृतक के नाम धीरज यादव (29), पत्नी आरती यादव (28), बेटा हितेन (6) और अथर्व (3) हैं।धीरज के पिता महासिंग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके दोनो पोते दिव्यांग थे, डॉक्टर ने कहा था कि छोटे बेटे की जिंदगी भर सेवा करनी पड़ेगी। इसलिए धीरज परेशान था। मेरे बेटा परिस्थिति का सामना नहीं कर पाया और अब सबकुछ खत्म हो गया। महासिंग सेना से रिटायर हैं, उन्होने कहा कि दोनो पोते के इलाज में लाखो रुपये खर्च किए। परंतु छोटा बेटा ठीक होने वाला नहीं है इसकी चिंता धीरज को सता रही थी। इसलिए दोनो पति पत्नी में लड़ाई होती थी।डीसीपी प्रणव तायल ने कहा कि महासिंग का परिवार रोहिणी के नाहरपुर में रहता है। 3 मंजिली इमारत में नीचे वाले फ्लोर पर महासिंग और उनकी पत्नी सुदेश रानी और माँ रहती है। उनका बड़ा बेटा नीरज अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ पहली मंजिल पर रहता है ऐर दूसरी मंजिल पर धीरज अपने परिवार के साथ रहता था। वो अनुबंधित ड्राइवर था।
गुरुवार सुबह यह घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो पत्नी आरती का खून से सना मृत शरीर पड़ा हुआ था। वही हितेन और अथर्व भी मृत पड़ा था। धीरज पंखे से लटका हुआ था। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि धीरज ने पत्नी और दोनो बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा लिया। रूम से एक चाकू भी जब्त हुआ है।
Previous Post

आधार-पैन लिंकिंग की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी

Next Post

प्यार में पागल महिला, पति की बेरहमी से कर दी हत्या

Next Post
ससुर और साले की चाकू मार कर हत्या करनेवाला पिंपरी में गिरफ्तार

प्यार में पागल महिला, पति की बेरहमी से कर दी हत्या

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.