जामनेर / जलगांव (नरेंद्र इंगले ):3 फरवरी कि दोपहर करीब 1 बजे नशे मे धुत शराबी पती ने महज कुछ रुपयो के लिए अपनी दिव्यांग पत्नी के सिर पर किसी लोहे से बनी वस्तु से कडा प्रहार कर दिया और मौके से फ़रार हो गया ! इस वारदात मे पिडीता को तत्काल जलगांव के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहा उसकि तबीयत बेहद नाजूक बतायी गयी है ! प्राप्त जानकारी के मुताबीक शहर के वाकि सडक से सटे कालोनी परीसर का निवासी अनिल चावदस सपकाले जो पेशे से मजदुर है वह अपनी दिव्यांग पत्नी मनिषा और दो बेटीयो के साथ रहता है ! शराब के आदी अनिल ने 3 फरवरी कि दोपहर अपनी पत्नी मनिषा से कुछ पैसे मांगे जो उसने अनिल को देने से मना कर दिया इसी बात से क्रोधीत अनिल ने लोहे कि किसी चीज से मनिषा के सिर पर प्रहार किया ! खुन से लतपत मनिषा को वहि छोडकर अनिल वहा से भाग गया ! वारदात का संग्यान लेकर पडोसियो ने पुलिस को सुचीत किया ! घायल मनिषा को उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहा चिकित्सको ने पिडीता को तत्काल जलगांव रेफ़र किया ! इस समय जलगांव के निजी अस्पताल के ICU मे भर्ती मनिषा जिवन और मृत्यु के बीच झुल रहि है ! मामले मे जामनेर पुलिस ने श्रीमती प्रभावती कोली कि शिकायत पर आरोपी पती अनिल के खिलाफ़ धारा 307 तहत मामला दर्ज कर लिया है ! पुलिस महकमा आरोपी कि तलाश मे जुट गया है इसके लिए सोशल मिडीया का आधार लिया गया है ! मामले कि जांच पुलिस निरीक्षक श्री प्रताप इंगले इनकि अगवानी मे कि जा रहि है !

