धुलिया(वाहिद काकर):भाजपा शहर मंडल का सदस्यता अभियान छह जुलाई को सुबह 11 बजे व्यंकटेश लॉन्स समीप स्थित हॉटेल तरंग हॉल में शुरू होगा। सदस्यता अभियान पूर्व रक्षा राज्य मंत्री तथा वर्तमान सांसद सदस्य डॉक्टर सुभाष भामरे इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस ज़िला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पार्टी से जोड़ कर भाजपा को और मजबूत करना है। शहर मंडल में 20 प्रतिशत सदस्य को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने धुलिया शहर की समस्त जनता से आग्रह किया है की भाजपा की सदस्यता अभियान में स्वेच्छा से शामिल हों। यह सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को भाजपा विचारधारा से जोड़ेंगे। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों, मंडल कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चो व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए से निवेदन किया है कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सफल करने के लिए अपनी उपस्थिति आवश्यक रूप से दर्ज करवाएं। इस तरह का आव्हान महानगर ज़िला अध्यक्ष अनुप अग्रवाल, महापौर चंद्रकांत सोनार, उपमहापौर कल्याणीताई अंपळकर, सदस्य अभियान जिला प्रमुख हिरामण गवळी, जिला सहप्रमुख हर्षल विभांडिक, सदस्य पंचयनअभियान धुलिया महानगर संयोजक जयश्रीताई अहिरराव आदि ने किया है।