• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

इंदौर: सेक्स रैकेट पर पुलिस की छापामार कार्रवाई, 7 लोग गिरफ्तार

राजीव राय by राजीव राय
October 16, 2020
in Featured
0

इंदौर: सेक्स रैकेट पर पुलिस की छापामार कार्रवाई, 7 लोग गिरफ्तार

इंदौर (तेज समाचार डेस्क): गुरुवार शाम को शहर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित एक मकान पर दबिश देकर 6 युवतियों और एक युवक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। मामला, शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर का है, जहां पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाष नामक व्यक्ति के मकान में दबिश दी और मौके से 6 युवतियों और 1 युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट का संचालन एक महिला करती है जिस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके है।
द्वारकापुरी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह नागर ने बताया की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। वही पुलिस की माने तो गिरोह की संचालिका पर पूर्व में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल, गिरफ्त में आये युवक और युवतियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। जानकारी ये भी मिली है कि गिरोह हाईटेक तरीके से पूरा सेक्स रैकेट चलाता था और व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के अन्य साधनों का इस्तेमाल कर केटेगरी और पसंद के हिसाब से युवतियों को मुहैया कराया जाता था। बता दे जिस मकान में पुलिस ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है वहां बीते कुछ समय से बड़ी संख्या में युवक और युवतियों का आना जाना लगा रहता था और इसके बाद मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पड़ताल की गई तो पता चला कि प्रजापत नगर के मकान में देह व्यापार का अड्डा फल फूल रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर गिरोह का पर्दाफाश किया।
Tags: इदरककररवईगरफतरछपमरपरपलसमयवतयरकटलगसकससहत
Previous Post

उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री और तीन विधायकों समेत 16 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Next Post

दिल्ली में बढ़ेगा प्रदूषण, सितंबर से मौसम की स्थिति बेहद प्रतिकूल- सीपीसीबी ने चेताया

Next Post

दिल्ली में बढ़ेगा प्रदूषण, सितंबर से मौसम की स्थिति बेहद प्रतिकूल- सीपीसीबी ने चेताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.