• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

इंदौर से रवाना हुई क्षिप्रा एक्सप्रेस में बिहार के छात्रों ने किया पथराव

Tez Samachar by Tez Samachar
September 2, 2018
in Featured, प्रदेश
0
indore shipra express

इंदौर ( तेज समाचार प्रतिनिधि ): शुक्रवार को विदिशा के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर हुए विवाद व पथराव के कारण इंदौर से रवाना हुई क्षिप्रा एक्सप्रेस लगभग तीन घण्टे तक खड़ी रही।रेलवे बोर्ड की परीक्षा देकर इंदौर से लौट रहे बिहार के अभ्यर्थियों और जैन तीर्थ यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने ट्रेन में पथराव कर दिया।

विवाद की सूचना पर मौके पर आरपीएफ पहुंची और विवाद शांत कराया। विदिशा के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर विवाद की स्थिति उस समय बन गई, जब पहले से सीटों पर कब्जा जमाए इंदौर से आ रहे रेलवे बोर्ड परीक्षार्थियों ने सम्मेद शिखर तीर्थ यात्रा पर जा रहे यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन सीट खाली करने को कहा तो लड़कों ने विवाद करना शुरू कर दिया। नाराज लड़कों ने ट्रेन में पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने ट्रेन को रोकने के लिए बड़े पत्थर लाकर रेलवे ट्रैक पर रख दिए। बिहार के गया से रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा देने इंदौर पहुंचे 500 से ज्यादा परीक्षार्थी इंदौर से क्षिप्रा एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे। गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर सुबह 5.30 बजे यह विवाद हुआ। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।

आरपीएफ के समझाने पर भी परीक्षार्थी ट्रेन से उतरने को तैयार नहीं हो रहे थे। इससे यात्रियों को करीब साढ़े तीन घंटे परेशान होना पड़ा। परीक्षार्थियों ने भी अपनी परेशानियां बताई और जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पिछले 15 दिन से ट्रेनों में यह स्थिति बनी हुई है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में बनाए जाने के कारण यह स्थिति बन रही है।

Tags: bihar students patharvIndore shipra express
Previous Post

Four Lane की शान मे गुस्ताख “गड्ढा ” बना जानलेवा

Next Post

चक्रव्यूह – ◆ खरे या खोटे… मानवाधिकार के मुखौटे !

Next Post
चक्रव्यूह – ◆ खरे या खोटे… मानवाधिकार के मुखौटे !

चक्रव्यूह - ◆ खरे या खोटे... मानवाधिकार के मुखौटे !

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.