• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

इंदौर : रात 8 बजे के बाद भी खुले रहेंगे बाजार, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

राजीव राय by राजीव राय
December 7, 2020
in Featured
0
इंदौर : रात 8 बजे के बाद भी खुले रहेंगे बाजार, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश
इंदौर (तेज समाचार डेस्क):  कोरोना  के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन ने शहर के व्यापारियों को राहत दी है| पूर्व में रात आठ से सुबह छह बजे तक शहर के व्यावसायिक संस्थान और दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे| जिसे बदलते हुए प्रशासन ने अब बाजार और रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खुले रखने की अनुमति दे दी है| कलेक्टर मनीष सिंह ने रविवार शाम को इस सम्बन्ध में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत नया आदेश जारी किया।
MP Breaking News
जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग और दबाव के बाद प्रशासन ने अब रात 10 बजे तक दुकानें, व्यावसायिक संस्थान और रेस्टॉरेंट खुले रखने का निर्णय लिया है। इंदौर नगर निगम क्षेत्र एवं महू कैंटोनमेंट एवं नगरी क्षेत्र में दुकानें तथा व्यावसायिक संस्थान रेस्टोरेंट रात्रि 10 बजे तक खुले रह सकेंगे। जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में दुकानें व्यावसायिक संस्थान एवं रेस्टोरेंट आदि गतिविधियां संचालित करने की अनुमति रात्रि 8 बजे तक दी गई थी। अब यह गतिविधियां सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित की जा सकेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड विधान की धारा 188 के अंतरगत दंडनीय अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा बाजार खुले रहने का रात का अधिकतम समय 10 बजे तक करने की मांग लगातार की जा रही थी|
Previous Post

आंध्रप्रदेश में ‘रहस्यमयी’ बीमारी से हड़कंप, 200 से अधिक लोग बेहोशी और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

Next Post

देश में कोरोना के 32,981 नए मामले

Next Post

देश में कोरोना के 32,981 नए मामले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.