• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जलगांव: कांग्रेस-NCP की सोच पड़ौसी देश जैसी-PM मोदी

Tez Samachar by Tez Samachar
October 13, 2019
in Featured, जलगाँव
0
जलगांव: कांग्रेस-NCP की सोच पड़ौसी देश जैसी-PM मोदी

जलगांव: कांग्रेस-NCP की सोच पड़ौसी देश जैसी-PM मोदी

जलगांव (तेज समाचार प्रतिनिधि): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हम सभी आने वाले 5 वर्षों के लिए देवेंद्र फडणवीस जी की अगुवाई में महायुति सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आए हैं। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र के जलगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब नए भारत का नया जोश, दुनिया को भी दिखने लगा है। आज दुनिया में नए भारत का जो जलवा है ,उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे 130 करोड़ देशवासी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते कुछ महीनों में कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के बयान देख लीजिए। जम्मू-कश्मीर को लेकर जो पूरा देश सोचता है, उससे एकदम उल्टा इनकी सोच दिखती है। इनका तालमेल पड़ोसी देश के साथ मिलता जुलता है। आज मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं कि आपमें अगर हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये ऐलान करें कि हम अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। 5 अगस्त के निर्णय को हम बदल देंगे। वर्ना ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।
5 अगस्त को लिया भाजपा- NDA सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला 
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 5 अगस्त को आपकी भावना के अनुरूप भाजपा- NDA सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला लिया। जिसके बारे में सोचना तक पहले असंभव लगता था। जम्मू कश्मीर और लद्दाख सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा नहीं है, वो मां भारती का शीष है, वहां का कण-कण भारत की शक्ति को मजबूत करता है। एक ऐसी स्थिति जिसमें जम्मू कश्मीर के गरीब की, बहन-बेटियों की, दलितों और शोषितों के विकास की संभावनाएं नहीं के बराबर थी।
Tags: jalgaon-congress-ncps-thinking-like-neighboring-country-pm-modi
Previous Post

जलगांव : जम्मू-कश्मीर, लद्दाख सिर्फ जमीन नहीं, भारत का मस्तक – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Next Post

शिरपुर : अवैध पिस्टल के साथ 1 गिरफ्तार

Next Post
शिरपुर : अवैध पिस्टल के साथ 1 गिरफ्तार

शिरपुर : अवैध पिस्टल के साथ 1 गिरफ्तार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.