• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शपथ लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे सरपंच, सोशल मीडिया पर वायरल

Tez Samachar by Tez Samachar
February 13, 2021
in Featured, प्रदेश
0
शपथ लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे सरपंच, सोशल मीडिया पर वायरल
पुणे (तेज समाचार डेस्क)। बॉलीवुड की मसाला फिल्मों में हीरो की हेलीकॉप्टर से एंट्री तो देखी होगी, लेकिन एक सरपंच को गांव में उड़नखटोले से आकर शपथ लेते नहीं देखा होगा। लेकिन महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक सरपंच ने फिल्मी स्टाईल में कुछ ऐसा ही कारनामा दिखाया है। जिसकी सूबे में जोरदार चर्चा है।
पुणे के कारोबारी जलिन्दर गागरे अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका स्थित आम्बी दुमाला गांव के सरपंच चुने गए हैं। उन्होंने सरपंच पद की शपथ कुछ इस तरह से ली कि वे सोशल मीडिया पर छा गए। हर तरफ इस शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा शुरू है। आम्बी दुमाला के नये सरपंच जालिंदर गागरे ने हेलिकॉप्टर से गांव में प्रवेश कर पद की शपथ ली।
लेझिम खेलते ढोल ताशे के साथ स्वागत
अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका के आम्बी दुमाला गांव में यह समारोह हुआ। पुणे के व्यवसायी जालिंदर गागरे इस गांव के नये सरपंच बने हैं। वे दोपहर में हेलिकॉप्टर से गांव में दाखिल हुए। उसके बाद 12 बैलों की बैल गाड़ी से बाजे-गाजे के साथ उनकी विजयी रैली निकाली गई। गांव के सभी महिला पुरूष फेटे बांध कर इस शोभा यात्रा में शामिल हुए। बुजुर्गो ने लेझिम खेलते और ढोलताशे की गूंज के साथ नये सरपंच का स्वागत किया।
पुणे में कंपनी के मालिक है गागरे
संगमनेर तालुका स्थित आम्बी दुमाला गांव के भूमिपुत्र और व्यवसायी जालिंदर गागरे की पुणे में एक कम्पनी है। वे पुणे में रहते हैं लेकिन अपने गांव से जुड़े हुए हैं। गांव से जुड़े होने के कारण ही उनके पूरे पैनल को ग्रामपंचायत के चुनावों में जीत मिली। उसमें भी सबसे बड़ी बात ये है कि सरपंच पद सर्वसामान्य प्रवर्ग के लिए खुला रह गया इसके चलते गागरे इस गांव के सरपंच बन पाये। सरपंच चुने जाने के बाद वे हेलीकॉप्टर में सवार होकर पुणे से संगमनेर पहुंचे और काफी धूमधड़ाके के साथ उन्होंने सरपंच पद की शपथ ली।
Previous Post

दिल्ली की सीमा पर गढ़ी किलो ने याद दिलाया नजीब खान का शासन – जयंत पाटील

Next Post

पुणे : अपनी पूरी गैंग के साथ जल्द ही जेल से बाहर आएगा गजा मारणे

Next Post
पुणे : अपनी पूरी गैंग के साथ जल्द ही जेल से बाहर आएगा गजा मारणे

पुणे : अपनी पूरी गैंग के साथ जल्द ही जेल से बाहर आएगा गजा मारणे

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.