• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जामिया हिंसा : अलीगढ़ सहित उप्र के छह जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

Tez Samachar by Tez Samachar
December 16, 2019
in Featured, देश
0
जामिया हिंसा : अलीगढ़ सहित उप्र के छह जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

जामिया हिंसा : अलीगढ़ सहित उप्र के छह जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

लखनऊ (तेज समाचार डेस्क): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जामिया विश्वविद्यालय में हुए हिंसक आंदोलन को लेकर डीजीपी को सोमवार की सुबह तलब किया है। साथ ही पूरे प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए ऐहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जबकि अलीगढ़ सहित उप्र के छह जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।  
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी नागरिकों द्वारा कानून का पालन किया जाए। राज्य में कायम अमन-चैन के माहौल को प्रभावित करने की किसी को अनुमति नहीं है।
 
हिंसक विरोध के कारण उत्तर प्रदेश के छह जिलों में मेरठ, बुलंदशहर, कासगंज, बागपत, सहारनपुर और बरेली में धारा 144 लगा दी गई है, जबकि अलीगढ़ और सहारनपुर में प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। फिलहाल, अलीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान छात्र की मौत की अफवाह पर रविवार रात नौ बजे नदवा कॉलेज के छात्र भी सड़क पर उतर गए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार शाम को प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होता देख जिला प्रशासन ने 15 दिसंबर की रात साढ़े दस बजे से 16 दिसंबर की रात दस बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इस दौरान लीज लाइन और लूप लाइन की इंटरनेट की सेवाएं भी नहीं चलेंगी।
Tags: jamia-violence-internet-services-stopped-in-six-districts-of-uttar-pradesh-including-aligarh
Previous Post

गाजियाबाद प्रशासन सतर्क : होटल, ढाबों, बस स्टैंड व शेल्टर होम्स पर चला चेकिंग अभियान

Next Post

राबड़ी थार गाड़ी के लिए बनाया करती थीं दबाव : ऐश्वर्या

Next Post
rabadi

राबड़ी थार गाड़ी के लिए बनाया करती थीं दबाव : ऐश्वर्या

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.