जामनेर( तेज समाचार प्रतिनिधि ):तहसील क्षेत्र के नेरी मे 16 सितंबर 2018 को नेरी केंद्र शिक्षा प्रसारक को – आप मंडल संचालित जनता हायस्कूल मे समाजवादी नेता तथा सहकार विशारद स्व. अमृतरावजी चिंधुजी पाटील इनके पूर्णरूपी पुतले के अनावरण समारोह के लिए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री तथा NCP सुप्रीमो शरद पवार का दौरा निश्चित किया गया है . इस समारोह के लिए श्री पवार 16 सितंबर कि सुबह जलगांव पहुचेगे जिसके बाद नेरी जनता हायस्कूल के प्रांगण मे आयोजित उक्त प्रस्तावीत समारोह मे स्व अमृतरावजी पाटील के पूर्णरूपी पुतले का अनावरण श्री पवार के करकमलो से किया जाएगा . कार्यक्रम कि अध्यक्षता विधानसभा के पूर्व स्पिकर श्री अरुणभाई गुजराथी करेंगे . वहि विशेष अतिथी के रुप मे विधानसभा के पूर्व स्पिकर श्री दीलिप वलसे पाटील उपस्थित रहेंगे . कार्यक्रम कि रुपरेखा को लेकर संस्था प्रमुख श्री प्रमोद पाटील तथा पूर्व जिला परीषद सदस्या श्रीमती वर्षा पाटील ने जनता को अवगत कराया है .
चुनावो के मुहाने दौरा महत्वपूर्ण – सुबे मे फडनवीस सरकार कि सत्ता मे शामील सहयोगी दल शिवसेना द्वारा अपनाए जा रहे सरकार विरोधी तिखे तेवरो के चलते राज्य मे आम चुनावो कि घंटी कभी भी बज सकती है . वहि जलगांव जिले मे सत्तापक्ष भाजपा मे पनप रहि भीषण गुटबाजी कि स्थिती को साधने कि रणनिती तहत NCP सुप्रिमो के इस दौरे को राजनितीक विश्लेषको मे श्री पवार का दौरा अहम माना जा रहा है . फडनवीस सरकार मे जलसंपदा मंत्री श्री गिरीश महाजन के निर्वाचन क्षेत्र मे होने वाले श्री पवार के दौरे से स्थानीय पार्टी पदाधिकारीयो मे काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है .

